कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने हाल ही में सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए प्रयासों की संख्या के बारे में नोटिस जारी किया है. नोटिस का शीर्षक है–' सिविल सेवा परीक्षाओं में ताजा प्रयासों और आयु सीमा में छूट पर स्पष्टीकरण.'
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी नोटिस इस प्रकार है–
"सक्षम पदाधिकारी के निर्णय के संदर्भ में जो कि इस विभाग के वेबसाइट पर पहले से बताया जा चुका है, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के प्रयासों की संख्या और अधिकतम आयु सीमा के संबंध में प्रयासों की संख्या और आयु सीमा संबंधी बदलावों को अनुमोदित करते हुए दो अतिरिक्त प्रयास करने की अनुमति निम्नलिखित के तहत प्रदान की जाएगी–
प्रयासों की मौजूदा संख्या | श्रेणियां | |||
अनारक्षित | एससी/एसटी | ओबीसी | पी.एच | |
04 | अनगिनत | 07 | सामान्य/ओबीसी के लिए 07 व एससी/एसटी के लिए अनगिनत | |
मौजूदा अधिकतम आयु सीमा | 30 साल | 35 साल | 33 साल | 40 साल |
प्रयासों की अनुवर्ती संख्या | 06 (4+2) | अनगिनत | 09 (7+2) | सामान्य/ ओबीसी के लिए 09, एससी/ एसटी के लिए अनगिनत |
अधिकतम आयु सीमा के लिए अनुवर्ती संख्या | 32 वर्ष (30+2) | 37 वर्ष (35+2) | 35 वर्ष (33+2) | प्रत्येक श्रेणी में 12 अतिरिक्त वर्ष (सामान्य के लिए 30+12, एससी/ एसटी के लिए 35+12, ओबीसी के लिए 33+12) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation