करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. मार्च 2011 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. प्रभात प्रकाशन द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित रामायण: द हिम्स ऑफ हिमालया में लेखक ने रामायण को काव्य (चौपाई) के रूप में लिखा है. इस पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन है?
a. कमला प्रसाद
b. अखिलेश गुमास्था
c. कृष्ण मोहन
d. अखिलेश दास
Answer: (b) अखिलेश गुमास्था
2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निम्नलिखित में से किसे 3 वर्ष के लिए फिल्म प्रमाणन अपीलीय पंचाट का अध्यक्ष नियुक्त किया? यह नियुक्ति 29 मार्च 2011 को की गई.
a. दीपा दीक्षित
b. गुरजीत सिंह बहल
c. ललित भसीन
d. लीला सैमसन
Answer: (c) ललित भसीन
3. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निम्नलिखित में से किसे 1 अप्रैल 2011 से 3 वर्ष के लिए फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया?
a. दीपा दीक्षित
b. गुरजीत सिंह बहल
c. ललित भसीन
d. लीला सैमसन
Answer: (d) लीला सैमसन
4. लीला सैमसन को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त किया गया. यह नियुक्ति 29 मार्च 2011 को की गई. लीला सैमसन का संबंध.....से है.
a. भरतनाट्यम
b. कत्थक
c. शास्त्रीय संगीत
d. पर्यावरणविद
Answer: (a) भरतनाट्यम
5. शिक्षाविद वीएस सुन्दरालिंगम का 27 मार्च 2011 को निधन हो गया. इनका संबंध किस क्षेत्र से था?
a. अंतरिक्ष विज्ञान
b. भौतिक विज्ञान
c. वनस्पति विज्ञान
d. समाज विज्ञान
Answer: (c) वनस्पति विज्ञान
6. बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष ललित भसीन को तीन वर्ष के लिए फिल्म प्रमाणन अपीलीय पंचाट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. यह नियुक्ति 29 मार्च 2011 को की गई. ललित भसीन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए.
1. ललित भसीन को वर्ष 1991 में गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किया गया था.
2. भसीन को वर्ष 2007 में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय कानून दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नही
Answer: (c) 1 और 2 दोनों
7. निम्नलिखित कथनों पर गौर कीजिए
1. म्यांमार में 30 मार्च 2011 को 49 वर्षों बाद नागरिक सरकार का गठन हुआ.
2. म्यांमार में निर्वाचित सरकार के राष्ट्रपति थीन सीन हैं.
3. म्यांमार के सेना प्रमुख थान स्वे ने अपने पद से इस्तीफा दिया.
4. म्यांमार के नए सेना प्रमुख साइ मौक खाम को बनाया गया.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 4
d) 1, 2 और 3
e) उपरोक्त सभी
Answer: (d) 1, 2 और 3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation