आसान होगी शिक्षा
एनसीईआरटी आज देश में शिक्षा क्षेत्र में बडे बदलावों का वाहक बना है। इसी कडी में एनसीईआरटी का नया शिक्षा चैनल देश में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलने की उम्मीद है जो मेनस्ट्रीम शिक्षा से अब तक दूर ही थे। इस चैनल से अलग- अलग विषयों के अहम तथ्यों को आसानी से जाना समझा जा सकेगा।
परमिंदर सिंह
फै लेगी शिक्षा
एनसीईआरटी का नया चैनल शिक्षा को संकुचित दायरों से हटाकर उसे व्यापक बनाएगी। अभी तक देश में शिक्षा पर कायम सरकारी व महंगी निजी शिक्षा के प्रभुत्व में कमी आएगी और चैनल के माध्यम से लोग घर बैठे विषयों की गहन जानकारी हासिल कर सकेंगे।
दिलीप
जिंदगी को मिलेगी नई रौनक
शिक्षा आज हर व्यक्ति की जरूरत बनकर उभरी है। ऐसे में एनसीईआरटी का नया चैनल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। देखा गया है कि आज जीवन में मीडिया के बढे प्रभाव के चलते लोग इसके फायदों से दो चार हो रहे हैं। गांव व शहर सभी जगह के लोग शिक्षा के इन फायदों से अपनी जिंदगी को नई रौनक दे सकेंगे।
आयुष
नए प्रयोग, नए फायदे
देखा जा रहा है कि आज शिक्षा के क्षेत्र में नए- नए प्रयोग किए जा रहे हैं। नए शिक्षा चैनल की शुरुआत को भी इन्हीं रचनात्मक प्रयोगों के अंर्तगत देखा जाना चाहिए। कुछ समय पहले शिक्षा क्षेत्र में इस तरह के एक्सपेरिमेंट्स को अलग ढंग से देखा जाता था। पर आज यह सुखद हकीकत है।
मनीष
जेजे डेस्क
क्या एनसीईआरटी का एजुकेशन चैनल कारगर होगा?
एनसीईआरटी आज देश में शिक्षा क्षेत्र में बडे बदलावों का वाहक बना है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation