साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज होते हैं. सितंबर 2011 के साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद के अंदरूनी हिस्से की मैपिंग के लिए दो अंतरिक्ष यान _ _ _ _ _ और _ _ _ _ _ 10 सितंबर 2011 को भेजे.
a. ट्रेल-ए और ट्रेल-बी
b. मुनर-ए और मुनर-बी
c. ग्रेल-ए और ग्रेल-बी
d. लूनर-ए और लूनर-बी
Answer: (c) ग्रेल-ए और ग्रेल-बी
2. ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस 16 सितंबर को मनाया गया. वर्ष 2011 का क्या थीम है?
a. क्लिन एचसीएफसी: ए यूनिक अपोर्च्युनिटी
b. एचसीएफसी फेज आउट: ए यूनिक अपोर्च्युनिटी
c. सेव ओजोन: ए यूनिक अपोर्च्युनिटी
d. सेफर ओजोन: ए यूनिक अपोर्च्युनिटी
Answer: (b) एचसीएफसी फेज आउट: ए यूनिक अपोर्च्युनिटी
3. बॉयो-डीजल के आविष्कारक जोस दे सा पैरेंते का निधन 13 सितंबर 2011 को हुआ. वे कहां के नागरिक थे?
a. ब्राजील के
b. कनाडा के
c. जर्मनी के
d. फ्रांस के
Answer: (a) ब्राजील के
4. चिली स्थित ला सिगा वेधशाला में यूरोपियन सदर्न आब्जर्वेट्री के खगोलविदों ने 16 महापृथ्वियों सहित 50 नए पारलौकिक ग्रहों की खोज की. खगोलविदों ने अमेरिका के मोरन व्योमिंग में हुए सम्मेलन में 13 सितंबर 2011 को इस खोज की घोषणा की. इन ग्रहों में वह ग्रह कौन सा है जिसे खगोलविदों ने रहने योग्य क्षेत्र या गोल्डीलॉक्स जोन बताया है?
a. एचडी-85512ए
b. एचडी-85512बी
c. एचडी-8552बी
d. एचडी-8552ए
Answer: (b) एचडी-85512बी
5. दक्षिणी फ्रांस स्थित किस परमाणु कचरा निस्तारण केंद्र में विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई? 12 सितंबर 2011 को हुए इस दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए.
a. सुकालू परमाणु कचरा निस्तारण केंद्र
b. पेरिस परमाणु कचरा निस्तारण केंद्र
c. मार्कोले परमाणु कचरा निस्तारण केंद्र
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: (c) मार्कोले परमाणु कचरा निस्तारण केंद्र
Comments
All Comments (0)
Join the conversation