पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड के साथ भारत के पदकों का खाता खुल गया है, शूटिंग में अवनी लेखरा ने इतिहास दोहराते हुए 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. अवनि ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 249.7 अंकों के साथ नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया.
दो स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय:
22 वर्षीय अवनी, जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया के बाद, दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय पैरालंपियन बन गई हैं। यह अवनी का पैरालंपिक खेलों में कुल तीसरा पदक है. उन्होंने टोक्यो में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 इवेंट में कांस्य पदक भी जीता था.
मोना ने जीता कांस्य:
मोना अग्रवाल ने 228.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. 36 वर्षीय मोना अंतिम एलिमिनेशन राउंड से पहले स्वर्ण पदक की दौड़ में थीं। अपने अंतिम राउंड के पहले शॉट में उन्होंने 10.6 का स्कोर किया, लेकिन अंतिम शॉट में 10 का स्कोर उन्हें बेहतर स्थान पर समाप्त करने से रोक दिया.
यह भी देखें: Paris Paralympics 2024 India Medals list: भारत ने जीते कितने पदक,पढ़ें सबके नाम
अवनी के जीवन में 2012 में एक कार दुर्घटना के बाद भारी बदलाव आया, जिसने उन्हें कमर के नीचे से पूरी तरह से अपंग बना दिया था. यह घटना नके भविष्य को पटरी से उतार सकती थी, लेकिन उनके पिता प्रवीण लेखरा ने हार नहीं मानी. 2015 में, उन्होंने अवनी को जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में शूटिंग के लिए प्रोत्साहित किया.
अवनी की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल तब मिला जब उन्होंने बैंकॉक में 2017 वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट (डब्ल्यूएसपीएस) विश्व कप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक, कांस्य पदक जीता.
भारत ने जीते कितने पदक:
टॉप 10 देशों के नाम यहां देख सकते है-
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
11 | भारत | 1 | 0 | 2 | 3 |
1 | चीन | 5 | 3 | 1 | 9 |
2 | ग्रेट ब्रिटेन | 2 | 3 | 1 | 6 |
3 | इटली | 2 | 2 | 5 | 9 |
4 | ब्राज़ील | 2 | 1 | 3 | 6 |
5 | कोलंबिया | 2 | 0 | 0 | 2 |
5 | नीदरलैंड | 2 | 0 | 0 | 2 |
7 | उज्बेकिस्तान | 1 | 2 | 1 | 4 |
8 | फ्रांस | 1 | 2 | 0 | 3 |
9 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 2 | 4 |
10 | जापान | 1 | 1 | 0 | 2 |
GOLD 🥇 For INDIA 🇮🇳
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 30, 2024
Avani Lekhara wins gold medal in the Women's 10m air Rifle SH1 event with a score of 249.7 🙌#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024 @mansukhmandviya @MIB_India @PIB_India @IndiaSports @ParalympicIndia @PCI_IN_Official @Media_SAI @AkashvaniAIR… pic.twitter.com/mcFf6gxQ1t
यह भी देखें: Paris 2024 Paralympics: तीन नए खेलों में भाग लेंगे भारतीय एथलीट, यहां देखें एथलीटों की पूरी लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation