This is an archived article last updated on Sep 7, 2024. The information may be outdated.

Paris Paralympics 2024 India Medals list: किन भारतीयों ने जीते पदक, पढ़ें सबके नाम

Last Updated: Sep 7, 2024, 00:20 IST

Paris Paralympics 2024 India Medals list: पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों का शानदार आगाज हो गया है, इस बार के पैरालंपिक खेलों को दुनिया भर में जोश और उत्साह देखा जा रहा है, और भारत भी अपने पैरा-एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार भारत के पैरा-एथलीट्स से पदक की काफी उम्मीदें है. आइए जानते हैं पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत द्वारा जीते गए सभी पदकों और विजेताओं के बारे में. पैरा शूटर अवनि लेखरा ने पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया. वहीं नितेश कुमार ने भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है. हरविंदर सिंह पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए है.  

Paris Paralympics 2024 India Medal Tally पेरिस में भारत ने जीते कितने पदक
Paris Paralympics 2024 India Medal Tally पेरिस में भारत ने जीते कितने पदक

पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों का शानदार आगाज हो गया है, इस बार के पैरालंपिक खेलों को दुनिया भर में जोश और उत्साह देखा जा रहा है, और भारत भी अपने पैरा-एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. इन खेलों का आयोजन पेरिस में 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक हो रहा है. 

भारत का प्रतिनिधित्व इस बार पेरिस इवेंट में 84 पैरा-एथलीट्स कर रहे है जो किसी भी पैरालंपिक में सर्वाधिक है, जिनमें 32 महिलाएं शामिल हैं. भारत इस बार 12 इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेगा, जो इस संस्करण के 22 खेलों में से हैं. 

यह भी देखें:

Paralympics Games Paris 2024: वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ विशेष क्लब में शामिल हुए सुमित

 Paris 2024 Paralympics: तीन नए खेलों में भाग लेंगे भारतीय एथलीट, यहां देखें एथलीटों की पूरी लिस्ट

बता दें कि भारत तीन नए खेलों में में भी इस बार पदक के लिए उतरेगा, जो इस प्रकार है- 

पैरा-साइक्लिंग

पैरा-रोइंग

ब्लाइंड जूडो

India Medal Tally पेरिस में भारत ने जीते कितने पदक:

2024 के पैरालंपिक्स में भारत के कई एथलीट्स से पदक की उम्मीद है. बता दें कि भारतीय दल पहले से भी ज्यादा मजबूत है, और कई पदक के दावेदार इतिहास रचने की तैयारी में हैं. पैरा शूटर अवनि लेखरा ने पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया. सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 में जैवलिन थ्रो एफ64 फाइनल इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपना स्वर्ण पदक सफलतापूर्वक बचा लिया. बता दें कि हरविंदर सिंह पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए है.

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

80

63

41

184

2

ग्रेट ब्रिटेन

42

32

24

98

3

संयुक्त राज्य

31

36

18

85

4

नीदरलैंड

24

14

10

48

5

इटली

20

13

30

63

6

फ्रांस

17

24

24

65

7

ब्राज़ील

17

20

31

68

8

यूक्रेन

16

23

28

67

9

ऑस्ट्रेलिया

16

13

23

52

10

जापान

12

10

15

37

11

जर्मनी

9

11

19

39

12

उज्बेकिस्तान

9

8

6

23

13

स्पेन

7

10

21

38

14

कनाडा

7

7

8

22

15

भारत

6

9

11

26

15

थाईलैंड

6

9

11

26

 भारत का पैरालंपिक्स में सफर:

भारत की पैरालंपिक्स में भागीदारी की शुरुआत 1968 में हुई, और तब से लेकर आज तक, देश ने पैरा-स्पोर्ट्स की दुनिया में लगातार प्रगति देखी गयी है. हाल के वर्षों से, भारतीय पैरा-एथलीट्स ने कई डिसिप्लिन्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

भारतीय पैरालंपिक पदक विजेताओं की सूची: 

भारत ने पैरालंपिक खेलों में अब तक 31 पदक जीते हैं, जिसमें 9 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं. समर ओलंपिक्स के विपरीत, जहां भारत की सफलता मुख्य रूप से शुरुआती वर्षों में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर आधारित थी, वहीं पैरालंपिक्स में व्यक्तिगत एथलीट्स ने देश को गौरवान्वित किया है. 1960 में पैरालंपिक खेलों में अपनी शुरुआत करने के बाद से, भारत ने 11 संस्करणों में भाग लिया है.

एथलीट का नाम पदक इवेंट संस्करण
अवनी लेखरा स्वर्ण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग SH1 पेरिस 2024
अवनी लेखरा स्वर्ण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग SH1 टोक्यो 2020
मनीष नरवाल स्वर्ण पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल SH1 टोक्यो 2020
सुमित अंतिल स्वर्ण पुरुषों की भाला फेंक F64 टोक्यो 2020
प्रमोद भगत स्वर्ण पुरुषों की सिंगल्स बैडमिंटन SL3 टोक्यो 2020
कृष्णा नागर स्वर्ण पुरुषों की सिंगल्स बैडमिंटन SH6 टोक्यो 2020
भाविना पटेल रजत महिलाओं की सिंगल्स टेबल टेनिस क्लास 4 टोक्यो 2020
निशाद कुमार रजत पुरुषों की ऊँची कूद T47 टोक्यो 2020
देवेंद्र झाझरिया रजत पुरुषों की भाला फेंक F46 टोक्यो 2020
योगेश कथुनिया रजत पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 टोक्यो 2020
सिंहराज अधाना रजत पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल SH1 टोक्यो 2020
मरियप्पन थंगावेलु रजत पुरुषों की ऊँची कूद T42 टोक्यो 2020
सुहास यथिराज रजत पुरुषों की सिंगल्स बैडमिंटन SL4 टोक्यो 2020
अवनी लेखरा कांस्य महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स SH1 टोक्यो 2020
हरविंदर सिंह कांस्य पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व - ओपन आर्चरी टोक्यो 2020
सिंहराज अधाना कांस्य पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 टोक्यो 2020
सुंदर सिंह गुर्जर कांस्य पुरुषों की भाला फेंक F46 टोक्यो 2020
शरद कुमार कांस्य पुरुषों की ऊँची कूद T42 टोक्यो 2020
वरुण सिंह भाटी कांस्य पुरुषों की ऊँची कूद F42 रियो 2016
राजिंदर सिंह रहेलू कांस्य पुरुषों की 56 किग्रा एथेंस 2004
जोगिंदर सिंह बेदी कांस्य पुरुषों की भाला फेंक L6 स्टोक मैंडविल/न्यूयॉर्क 1984
मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण तैराकी, पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 हेडलबर्ग 1972
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 7, 2024, 00:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News