Sumit Antil: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो एफ64 फाइनल इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 70.59 मीटर की अविश्वसनीय थ्रो के साथ टोक्यो पैरालंपिक (68.55 मीटर) में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने अपना मेडल बरक़रार भी रख लिया.
सुमित अंतिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:
सोनिपत, हरियाणा के 26 वर्षीय जैवलिन थ्रोअर सुमित ने एफ64 कैटेगरी में यह नया पैरालंपिक मानक स्थापित किया. उनका विश्व रिकॉर्ड 73.29 मीटर है, जो एक प्रभावशाली उपलब्धि है.
इस उल्लेखनीय प्रदर्शन ने सुमित को अवनी लेखरा के बाद दूसरे ऐसे भारतीय एथलीट का खिताब दिलाया है, जिन्होंने पैरालंपिकमें अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया है.
सुमित ने 2023 और 2024 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है, इसके अलावा उन्होंने पिछले साल हांगझू, चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था.
यह भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024 India Medals list: किन भारतीयों ने जीते मेडल,पढ़ें सबके नाम
एफ64 कैटेगरी उन एथलीट्स के लिए होती है जो शरीर के निचले अंगों की विकलांगता के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिनमें प्रोस्थेटिक्स का उपयोग करने वाले या जिनके पैरों की लंबाई में अंतर होता है.
विशेष क्लब में शामिल हुए सुमित:
सुमित अंतिल अब उन तीन भारतीयों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने दो पैरालंपिकस्वर्ण पदक जीते हैं. इस क्लब में सुमित के अलावा अवनी लेखरा और वर्तमान भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया भी शामिल हैं. देवेंद्र ने 2004 एथेंस और 2016 रियो खेलों में एफ46 जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीते थे.
पेरिस पैरालंपिक 2024 मेडल टैली:
यहां आप भारत सहित खेल के 10 टॉप देशों द्वारा जीते गए मेडल की पूरी लिस्ट देख सकते है-
रैंक | टीम | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
15 | भारत | 3 | 5 | 7 | 15 |
1 | चीन | 43 | 30 | 14 | 87 |
2 | ग्रेट ब्रिटेन | 29 | 15 | 10 | 54 |
3 | संयुक्त राज्य | 13 | 19 | 10 | 42 |
4 | ब्राज़ील | 12 | 8 | 18 | 38 |
5 | फ्रांस | 11 | 10 | 13 | 34 |
6 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 9 | 12 | 29 |
7 | इटली | 8 | 7 | 13 | 28 |
8 | नीदरलैंड्स | 7 | 3 | 4 | 14 |
9 | उज़्बेकिस्तान | 6 | 4 | 4 | 14 |
10 | यूक्रेन | 5 | 12 | 18 | 35 |
पेरिस पैरालिंपिक्स 2024
पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 की शुरुआत 28 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, और इसके इवेंट अगले दिन से शुरू हुए थे. खेलों का समापन 8 सितंबर को होगा, जिसमें 22 खेल, 23 डिसिप्लिन और 549 इवेंट्स शामिल हैं. चीन ने अब तक 43 स्वर्ण, 30 रजत और 14 कांस्य पदक के साथ कुल 87 पदक जीतकर तालिका में अपना दबदबा बनाए रखा है.
यह भी देखें:
Paris 2024 Paralympics: तीन नए खेलों में भाग लेंगे भारतीय एथलीट, यहां देखें एथलीटों की पूरी लिस्ट
UPI ID Without Bank Account: बिना बैंक खाता के UPI ID कैसे बनाएं? देखें सभी स्टेप
Comments
All Comments (0)
Join the conversation