करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 28 नवंबर 2016 से 03 दिसंबर 2016 तक

Dec 3, 2016, 16:25 IST

जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

•   इन्हें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया - एमेसिंग लुईखाम

•    उस 7 वर्षीय किशोर का नाम जिसने एशियाई कराटे चैंपियनशिप में 25 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता- हाशिम मंसूर

•    केंद्र सरकार ने जिन स्थानों पर पांच सौ के पुराने नोट 02 दिसम्बर 2016 आधी रात से स्वीकार न करने की घोषणा की- पेट्रोल पंपों और विमान टिकटों की खरीद में

•    उस चक्रवाती तूफान का नाम जिसके कमजोर पड़ने के बाद वह पुद्दुचेरी में कराईकल के दक्षिण तटीय़ क्षेत्रों को पार कर गया-  नाडा

•    केंद्र सरकार ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जिन स्कूलों में मैदान की उपलब्धता और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य की- सभी स्कूलों में

•    03 दिसम्बर 2016 से आयोजित दो दिन के हार्ट ऑफ एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन जिस स्थान पर संपन्न होगा- अमृतसर

•    केंद्र ने वर्ष 2018 तक जितने दिव्यांगों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है- पांच लाख दिव्यांगों

•    केंद्र सरकार द्वारा जारी नई नियमावली के तहत जिस प्रकार से खरीदे गए सोने को टैक्स फ्री घोषित किया है- घोषित आय व घरेलू बचत से खरीदे गए

•    पहली बार महिलाओं ने प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के अंदरूनी भाग में प्रवेश किया, इसके लिए जिस महिला संगठन ने अभियान चलाया- भूमाता ब्रिगेड

•    जिसे सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया - राकेश अस्थाना

•    जिसे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का अध्यक्ष चयनित किया गया - अनिल सिंह

•    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने जिस देश से 2010 में हैजा फैलने पर माफ़ी मांगी - हैती

•    भारत में 2 दिसम्बर 2016 को मनाये गये राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का आयोजन जिस त्रासदी को याद करते हुए मनाया जाता है- भोपाल गैस त्रासदी

•    निम्नलिखित में से जिस कम्पनी द्वारा 2017 में भारत का पहला निजी चन्द्र मिशन आरंभ किया जायेगा- टीमइंडस

•    जिसे हाल ही में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया जिसका संबंध भारत से है - योग

•    निम्नलिखित में से जिस देश द्वारा सैन्य अभ्यास आरंभ किये जाने पर रूस ने देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया- यूक्रेन

•    फार्च्यून बिज़नेसपर्सन ऑफ़ दि ईयर सूची में भारत में जन्मे जितने सीईओ को शामिल किया गया है: 4

•    पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहा, यह मंदिर जिस राज्य में स्थित हैं: केरल

•    केंद्र सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए जितने हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी: दो हजार करोड़ रुपए

•    हाल ही में जिस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है: उत्तर प्रदेश

•    ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश जिसे नियुक्त किया गया: सुसेन किफेल

•    जिस देश के क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर 15 हजार डालर का जुर्माना लगाया: बांग्लादेश

•    जिस पड़ोसी देश की संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया: नेपाल

•    हार्ट ऑफ एशिया में देश का प्रतिनिधि वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिस केन्द्रीय मंत्री के स्थान पर नामित किया गया: सुषमा स्वराज

•    राष्ट्रपति भवन में जिस देश के प्रोफेसर यू लांग यू को दूसरा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) 'गणमान्य भारतविद' पुरस्कार प्रदान किया गया: चीन

•    विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा 02-04 दिसम्बर 2016 को सातवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस जिस शहर में आयोजित की जाएगी: कोलकाता (साइंस सिटी)

•    संसद की सुरक्षा व्यववस्थाल तोड़ने की घटना की जांच हेतु गठित समिति ने आम आदमी पार्टी के जिस सांसद को दोषी ठहराते हुए उनके लिए दंड का सुझाव दिया: भगवंत मान

•    भारत का वह पहला राज्य जिसके राजभवन में सभी भुगतान कैशलेस किये जाने की पहल की गयी: हिमाचल प्रदेश

•    थाईलैंड की पार्लियामेंट द्वारा इन्हें अगला शासक नियुक्त किये जाने हेतु आमंत्रित किया गया: महा वजिरालोंकोर्ण

•    संयुक्त राष्ट्र का वह विभाग जिसके द्वारा शांति मिशन में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग हेतु नयी योजना प्रस्तुत की गयी: संयुक्त राष्ट्र फील्ड सपोर्ट विभाग

•    वह देश जिसके साथ भारत ने 145 हॉवित्जर तोपों की खरीद हेतु समझौता किया: अमेरिका

•    भारत के जिस राज्य में 47वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न हुआ: गोवा

•    जिस राज्य ने गांवों के उद्यमियों के डिजिटल समावेश के लिए रूरल वाई-फाई प्रारम्भ किया: कर्नाटक

•    जिस राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करने का फैसला किया: राजस्थान सरकार

•    इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जिसे नियुक्त किया गया: श्रीनिवासन

•    परमाणु संयंत्रों की तेजी से सेवानिवृत्ति की योजना जिस देश ने खारिज की: स्विट्जरलैंड

•    भारतीय रिजर्व बैंक ने जनधन खातों से नकद निकासी की सीमा जितने रुपए प्रति माह तय कर दी है: 10,000 रुपए

•    गोवा में सम्पन्न हुए भारत के 47वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में जिस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पिकॉक’ सम्मान प्रदान किया गया: डॉटर

•    देश का पहला डीजिटल गांव अकोदरा जिस राज्य में स्थित हैं: गुजरात

•    30 नवम्बर 2016 भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित सातवें समारोह का मुख्य अतिथि जिसे बनाया गया: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

•    जिस राज्य मंत्रिमंडल ने सरकारी योजनाओं का फायदा सामान की जगह लाभार्थियों के बैंक खातों में नकद जमा करके देने का निर्णय लिया: महाराष्ट्र

•    जिस राज्य में नोटबंदी के बाद स्टेट बैंक और राज्य शिक्षा विभाग की ओर से बड़े स्तर पर डिजिटल भुगतान साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है: असम

•    जिस राज्य सरकार ने पहली सड़क सुरक्षा नीति का अनुमोदन किया: राजस्थान

•    बेटे को माता-पिता के बनाए घर में रहने का कानूनी अधिकार नहीं है, यह नियम जिस संस्था ने पारित किया: दिल्ली हाई कोर्ट  

•    जिस संस्था ने 30 नवम्बर 2016 को देशभर के सभी सिनेमाघरों को फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्र गान बजाने का निर्देश जारी किया: उच्चतम न्यायालय

•    आईएएस एमएम कुट्टी को हाल ही में दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, वह जिसका स्थान लेंगे: के के शर्मा

•    जिस राज्य सरकार के द्वारा जॉब रैकेट पर अंकुश लगाने के लिए नया बिल पास किया गया: झारखंड सरकार

•    देश का पहला कैशलैस राज्य जो बनने जा रहा हैं: गोवा

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के मध्य कन्वेंशन के तीसरे प्रोटोकॉल को मंजूरी दी: न्यूजीलैंड

•    हाल ही में जिस देश में 7000 वर्ष पुराना शहर मिला: मिस्र

•    जिस मंत्री ने कराधान कानून संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया: वित्त मंत्री अरुण जेटली

•    जिस मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर ई-पशु हाट पोर्टल को लॉन्च किया: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह

•    प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के रूप में जिसे नियुक्त किया: लेफ्टिनेंट जनरल कमर बाजवा

•    आईएफएफआई ने आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक के लिए जितने फिल्मों को नामित किया: 8

•    जिस भारतीय खिलाड़ी ने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता: पंकज आडवाणी

•    जिस भारतीय सीनियर पुरूष हाकी टीम के पूर्व फिजियो को नवंबर 2016 में भारतीय हाकी का हाई परफार्मेंस निदेशक नियुक्त किया गया: डेविड जान

•    जिसने भाजपा सांसदों, विधायकों से नोटबंदी के बाद खातों से लेनदेन का ब्यौरा सौंपने को कहा: प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी

•    मुंबई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित हर्षद मेहता शेयर घोटाले में कुल 7 आरोपियों को दोषी करार दिया. यह घोटाला: 700 करोड़ रुपए

•    मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जिसको सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) नियुक्त किया: लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट

•    पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस वर्ष उप्र में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में जिस कारण हिस्सा नहीं लेगी: प्लेयर्स के लिए वीजा आवेदन अधिकारिक समय सीमा के बाद किया गया

•    बलूचिस्तान हाईकोर्ट ने बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खां बुगती की हत्या के मामले में पाकिस्तान के जिस पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी हेतु जमानती वारंट जारी किया: परवेज मुशर्रफ

•    वर्ष 1971 के मुक्ति संघर्ष में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले लगभग 2,000 भारतीय सैनिकों के परिवारों को जिस सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा: बांग्लादेश सरकार

•    बेंगलुरु में नवम्बर 2016 को सम्पन्न हुए एक समारोह में जिसे मिस्टर इण्डिया वर्ल्ड 2016 के रूप में चयनित किया गया: विष्णु राज मेनन

•    क्यूबा के जिस क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति का 26 नवम्बर 2016 को निधन हो गया: फिदेल कास्त्रो

•    सचिन सिंह ने हाल ही में युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जिस पदक को जीता: स्वर्ण पदक

•    जिस भारतीय गोल्फर ने नवम्बर 2016 में कतर लेडीज ओपन का खिताब जीता: अदिति अशोक

•    सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण की वजह से जिस शहर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है: दिल्ली-एनसीआर

•    वर्ष 2016 का फार्मूला वन विश्व चैम्पियन खिताब जीत कर यह बेहद प्रतिष्ठित जीतने वाला सबसे नया रेसर बना: निको रोसबर्ग

•    भारत ने मोजांबिक के लिए जितने लाख डॉलर की सहायता का विस्तार किया: 10 लाख डॉलर

•    पाकिस्तान ने जिस देश को ग्वादर बंदरगाह इस्तेमाल की मंजूरी दी: रूस

•    शहरी विकास मंत्रालय ने जितने शहरी स्थानीय निकायों से ई-भुगतान प्रणाली जल्दी शुरू करने को कहा: चार हजार इक्तालीस

•    28 नवंबर 2016 को विपक्षी पार्टियों द्वारा देश में आयोजित भारत बंद के दौरान में जिस प्रदेश सरकार ने खुद को प्रस्तावित भारत बंद से अलग रखने की घोषणा की: हिमाचल प्रदेश

•    नोटबंदी अभियान के बाद बड़ी संख्याा में 500 और एक हजार रुपये के नोट जमा करने हेतु भारतीय रिजर्व बैंक ने जिस नई सुविधा प्रदान की है: प्रतिबंधित नोटों को जिला स्तुरीय मुद्रा भण्डारण में जमा करने की

•    अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने वर्ष 2016 में जिस मुक्केबाज को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज खिताब हेतु चयनित किया: विकास कृष्ण यादव

•    एशियन पैराबैडमिंटन प्रतियोगिता एसएल4 वर्ग के फाइनल में जिस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता: सुहास एलवाई

•    साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जिस वरिष्ठ साहित्यकार का 27 नवंबर 2016 को पुणे में निधन हो गया: आनंद यादव

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News