जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- वैश्विक संगठन, ई-पेंशन योजना, वित्त आयुक्त आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. कौन सा वैश्विक संगठन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी करेगा?
a. आईएमएफ
b. संयुक्त राष्ट्र
c. एडीबी
d. इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ई-पेंशन योजना की शुरुआत की है?
a. बिहार
b. गुजरात
c. पंजाब
d. पश्चिम बंगाल
3. रेलवे के नए वित्त आयुक्त (एफसी) के रूप में किन्होंने कार्यभार संभाला है?
a. बी.एन. महापात्र
b. मुकेश त्रिवेदी
c. राहुल राय
d. मोहन शर्मा
4. स्कूली शिक्षा में नवाचार (नवोन्मेष) पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किन्होंने किया है?
a. स्मृति ईरानी
b. प्रकाश जावड़ेकर
c. उमा भारती
d. इनमें से कोई नहीं
5. केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने पूर्वोत्तर के निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' की स्थापना की घोषणा की है?
a. अरुणांचल प्रदेश
b. मणिपुर
c. बिहार
d. पंजाब
6. पंजाब सरकार ने शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को मिलने वाले 5% आरक्षण को बढ़ाकर कितना कर दिया?
a. 12%
b. 20%
c. 10%
d. 15%
7. नई दिल्ली में केम्पेगौड़ा उत्सव का उद्घाटन निम्न में से किसने किया?
a. प्रणब मुखर्जी
b. नरेंद्र मोदी
c. राजनाथ सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
8. हुआवेई ग्लोबल कनेक्टिविटी इंडेक्स के चौथे संस्करण में भारत को दुनिया भर में कौन सा स्थान प्रदान किया गया?
a. 40वाँ
b. 43वाँ
c. 45वाँ
d. 49वाँ
9. दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
a. बरखा शुक्ला सिंह
b. नीलम सिन्हा
c. आरती सिंह
d. अंजू पराशर
10. हाल ही में पुलिस शिकायत प्राधिकरण (पीसीए) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
a. एम एस बिट्टा
b. आर के चौहान
c. एस पी सिंह
d. एम एस चौहान
11. ‘हाई स्पीड रेल कारपोरेशन’ के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
a. देवेन्द्र पंत
b. अतुल सहाय
c. अचल खरे
d. सम्यक पारीख
12. निम्नलिखित में से किस कम्पनी ने भारत में वॉयस रिमोट सहित फायर टीवी स्टिक लॉन्च किया?
a. माइक्रोसॉफ्ट
b. गूगल
c. याहू
d. अमेज़न
13. भारत सरकार द्वारा दृष्टिहीनता की नई परिभाषा के अनुसार 6 मीटर की अपेक्षा कितनी दूरी तक देख पाने वाले व्यक्ति को दृष्टिहीन माना जायेगा?
a. 3 मीटर
b. 4 मीटर
c. 5 मीटर
d. 6 मीटर
14. सायरा बानो के साथ किस अभिनेता को राज कपूर अवार्ड से सम्मानित किया गया?
a. ऋषि कपूर
b. दिलीप कुमार
c. शाहरुख खान
d. जैकी श्रॉफ
15. किस देश में शरणार्थियों के घर तोड़े जाते समय किस देश की महिला की सैंकड़ों हथियारबंद सैनिकों के साथ भिड़ती एक फोटो वायरल हो गयी है?
a. इराक
b. सीरिया
c. पाकिस्तान
d. इज़राइल
उत्तर:
1.b. संयुक्त राष्ट्र
2.d. पश्चिम बंगाल
3.a. बी.एन. महापात्र
4.b. प्रकाश जावड़ेकर
5.a. अरुणांचल प्रदेश
6.c. 10%
7.a. प्रणब मुखर्जी
8.b. 43वाँ
9.a. बरखा शुक्ला सिंह
10.d. एम एस चौहान
11.c. अचल खरे
12.d. अमेज़न
13.a. 3 मीटर
14.d. जैकी श्रॉफ
15.d. इज़राइल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation