मुंबई के एनएससीआई स्टेडियम में 14 जनवरी 2017 को 62वां फिल्मफेयर पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बॉलीवुड के तमाम कलाकार मौजूद थे.
वर्ष 2017 के अंतिम सप्ताह में रिलीज़ हुई फिल्म दंगल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ जबकि आमिर खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चयनित किया गया.
62वें फिल्मफेयर अवार्ड्स
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – आमिर खान (दंगल)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – नितेश तिवारी (दंगल)
• क्रिटिक्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ फिल्म – नीरजा
• क्रिटिक्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और मनोज बाजपेयी (अलीगढ़)
• क्रिटिक्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) – सोनम कपूर (नीरजा)
• लघुफिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनोज बाजपेयी (तांडव)
• लघुफिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टिस्का चोपड़ा (चटनी)
• सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता – दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)
• सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री – रितिका सिंह (साला खडूस)
• सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता – ऋषि कपूर (कपूर एंड सन्स)
• सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री – शबाना आज़मी (नीरजा)
• सर्वश्रेष्ठ कथा – शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे (कपूर एंड सन्स)
• सर्वश्रेष्ठ डायलॉग – रितेश शाह (पिंक)
• आर डी बर्मन अवार्ड – अमित मिश्रा (ए दिल है मुश्किल)
• सर्वश्रेष्ठ गायक – नेहा भसीन (जग घुमिया – सुल्तान)
• सर्वश्रेष्ठ संगीत – प्रीतम (ए दिल है मुश्किल)
• सर्वश्रेष्ठ कॉसट्यूम – पायल सलूजा (उड़ता पंजाब)
• सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – आदिल शेख (कपूर एंड सन्स)
• लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – शत्रुघ्न सिन्हा
Latest Stories
Current Affairs One Liners 06 Oct 2025: इस साल चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
एक पंक्ति मेंCurrent Affairs One Liners 03 अक्टूबर 2025: MY भारत मोबाइल ऐप किसने लांच किया?
एक पंक्ति मेंDA Hike 2025: इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफ़ा, जानें कितना बढ़ा DA और कब से मिलेगा लाभ
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्स
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation