आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज आज (19 सितंबर 2021) से हो जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पहले दिन यानी 19 को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी.
बता दें कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे. यूएई में 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे. मालूम हो कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा था. बीसीसीआई ने बाद में बताया था कि बाकी बचे मैच यूएई में खेले जाएंगे.
यूएई में 13 मैच दुबई में करवाए जाएंगे, दस मैच शारजाह में होंगे, जबकि आठ अबू धाबी में आयोजित किए जाएंगे. सात मैच डबल हैडर होंगे, जिसमें पहले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे होगी. वहीं, शाम को आयोजित होने वाले सभी मैचों की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी.
पूरा शेड्यूल, देखें यहाँ
मैच संख्या | तारीख | समय (भारतीय) | मैच | स्थान |
30 | 19 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | CSK vs MI | दुबई |
31 | 20 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | KKR vs RCB | अबु धाबी |
32 | 21 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | PBKS vs RR | दुबई |
33 | 22 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | DC vs SRH | दुबई |
34 | 23 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | MI vs KKR | अबु धाबी |
35 | 24 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | RCB vs CSK | शारजाह |
36 | 25 सितंबर 2021 | 3:30 दोपहर | DC vs RR | अबु धाबी |
37 | 25 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | SRH vs PBKS | शारजाह |
38 | 26 सितंबर 2021 | 3:30 दोपहर | CSK vs KKR | अबु धाबी |
39 | 26 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | RCB vs MI | दुबई |
40 | 27 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | SRH vs RR | दुबई |
41 | 28 सितंबर 2021 | 3:30 दोपहर | KKR vs DC | शारजाह |
42 | 28 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | MI vs PBKS | अबु धाबी |
43 | 29 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | RR vs RCB | दुबई |
44 | 30 सितंबर 2021 | 7:30 शाम | SRH vs CSK | शारजाह |
45 | 01 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | KKR vs PBKS | दुबई |
46 | 02 अक्तूबर 2021 | 3:30 दोपहर | MI vs DC | शारजाह |
47 | 02 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | RR vs CSK | अबु धाबी |
48 | 03 अक्तूबर 2021 | 3:30 दोपहर | RCB vs PBKS | शारजाह |
49 | 03 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | KKR vs SRH | दुबई |
50 | 04 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | DC vs CSK | दुबई |
51 | 05 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | RR vs MI | शारजाह |
52 | 06 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | RCB vs SRH | अबु धाबी |
53 | 06 अक्तूबर 2021 | 3:30 दोपहर | CSK vs PBKS | दुबई |
54 | 06 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | KKR vs RR | शारजाह |
55 | 08 अक्तूबर 2021 | 3:30 दोपहर | SRH vs MI | अबु धाबी |
56 | 08 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | RCB vs DC | दुबई |
57 | 10 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | क्वावालीफायर 1 | दुबई |
58 | 11 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | एलिमिनेटर | शारजाह |
59 | 13 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | क्वालीफायर 2 | शारजाह |
60 | 15 अक्तूबर 2021 | 7:30 शाम | फाइनल | दुबई |
लीग का अंतिम मैच 08 अक्तूबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. पहला क्वालीफायर मुकाबला 10 अक्तूबर को दुबई में होगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 11 अक्तूबर और अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा. आईपीएल के इस सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई में 15 अक्तूबर को होगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation