आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने की जब भी बात होती है तो सबके दिमाग में केवल एक खिलाड़ी का नाम आता है वह क्रिस गेल, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाये है.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स है, जिन्होंने 251 छक्के लगाये है. पहले और दूसरे स्थान के खिलाड़ियों के आकड़ो में बहुत बड़ा अंतर है.
गेल ने जहां अपने आईपीएल करियर में 357 छक्के लगाये है वही दूसरे स्थान पर काबिज एबी ने 251 छक्के लगाये है. इस लिस्ट में भारतियों की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर है.
आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
क्र. सं | खिलाड़ी | देश | छक्के |
1 | क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 357 |
2 | एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 251 |
3 | रोहित शर्मा | भारत | 247 |
4 | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 235 |
5 | विराट कोहली | भारत | 229 |
6 | कायरन पोलार्ड | वेस्टइंडीज | 223 |
7 | डेविड वार्नर | ऑस्ट्रेलिया | 216 |
8 | सुरेश रैना | भारत | 203 |
9 | शेन वाटसन | ऑस्ट्रेलिया | 190 |
10 | रॉबिन उथप्पा | भारत | 182 |
आईपीएल 2023 में सबसे अधिक छक्के:
आईपीएल 2023 की बात करें तो अभी तक सबसे अधिक छक्के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने लगाया है.
फाफ ने अभी तक खेले 06 मैचों में 23 छक्के लगाये है. दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ही धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल है उन्होंने 19 छक्के लगायें है.
आईपीएल 2023 में सर्वाधिक छक्के वाले खिलाड़ी:
क्र. सं | खिलाड़ी | टीम | छक्के |
1 | फाफ डु प्लेसिस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 23 |
2 | ग्लेन मैक्सवेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 19 |
3 | काइल मेयर्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | 15 |
4 | शिमरोन हेटमायर | राजस्थान रॉयल्स | 15 |
5 | निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 15 |
6 | वेंकटेश अय्यर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 15 |
7 | तिलक वर्मा | मुंबई इंडियन्स | 14 |
8 | ऋतुराज गायकवाड़ | चेन्नई सुपर किंग्स | 14 |
9 | रिंकू सिंह | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 |
10 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 11 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation