अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 21 मई 2013 को पहुंची. कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली वह पहली विकलांग भारतीय हैं. वह 21 मई 2013 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहुंची.
अरुणिमा सिन्हा से संबंधित मुख्य तथ्य
• अरुणिमा सिन्हा टाटा समूह के इको एवरेस्ट अभियान की टीम की सदस्य के तौर पर शिखर पर चढ़ी थीं.
• अरुणिमा सिन्हा को बछेंद्री पाल ने प्रशिक्षण दिया था जो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली भारत की पहली महिला हैं.
• अरुणिमा सिन्हा के साथ पर्वतारोही लवराज भी एवरेस्ट पर पहुंचे. लवराज पांचवीं बार एवरेस्ट शिखर पर पहुंचे हैं.
• उत्तर प्रदेश की अरुणिमा सिन्हा ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय अरुणिमा सिन्हा को कुछ आपराधिक तत्वों ने 12 अप्रैल 2011 को ट्रेन से फेंक दिया था, इसमें उसका बायां पैर कट गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation