Most Expensive Cities in World: दुनिया में हर इंसान की चाहत ऐसे शहरों में रहने की होती है जहां उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, सहित सभी प्रकार की अच्छी सुविधाएं मिले, ऐसे में लोग अच्छे शहरों की खोज में हमेशा रहते है. लोगों की इस तरह की खोज के कारण कई सर्वे एजेंसी अच्छे शहरों की लिस्ट समय समय पर निकालते रहते है.
हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने एक सर्वे किया है जिसमें रहने के लिहाज से सबसे महगें और सस्ते शहरों की लिस्ट निकाली गयी है. इसमें सबसे सस्ते और सबसे महगें शहरों को रैंकिंग दी गयी है. चलिये जानने की कोशिश करते है कि कौन से शहर रहने के लिहाज से सबसे बेहतर है और साथ ही हम यह भी जानेंगे कि कौन से शहर सबसे सस्ते है.
दो सबसे महंगे शहर:
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के अनुसार सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में सिंगापुर और यूरोपीय शहर ज्यूरिख संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. रूसी शहरों मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग की रैंकिग में भारी गिरावट दर्ज की गयी है.
एक नए वैश्विक सर्वे के अनुसार, सिंगापुर और ज्यूरिख इस साल रहने के लिहाज से दुनिया के सबसे महंगे शहर के रूप में न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ दिया है. ज्यूरिख पिछले साल छठे नंबर पर था. जिनेवा, न्यूयॉर्क के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
यह भी पढ़ें: क्या हैं सिम कार्ड के लिए लाये गए नए नियम, जो 1 दिसंबर से होंगे लागू?
दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर:
यहां आप 2023 की रैंकिंग के साथ दुनिया के शीर्ष 10 सबसे महंगे शहरों की लिस्ट यहां दी गयी है-
दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर | ||
रैंक | शहर | देश |
1 | सिंगापुर | सिंगापुर |
1 | ज्यूरिख | स्विट्जरलैंड |
3 | जिनेवा | स्विट्जरलैंड |
3 | न्यूयॉर्क | यूएसए |
5 | हांगकांग | हांगकांग (चीन) |
6 | लॉस एंजिलिस | यूएसए |
7 | पेरिस | फ्रांस |
8 | कोपेनहेगन | डेनमार्क |
8 | तेल अवीव | इज़राइल |
10 | सैन फ्रांसिस्को | यूएसए |
भारतीय शहरों की क्या है स्थिति:
आपको बताते चले कि भारत के सबसे महंगे शहरों में आर्थिक राजधानी मुंबई का नाम कहीं नीचे है. भारत के सबसे महंगे शहरों में दिल्ली, चेन्नई, बैंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर जैसे शहर शामिल है. यानी यहां आपको रहने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे.
कौन है सबसे सस्ते शहर:
Least expensive cities in the world in 2023: इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के अनुसार, सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे सस्ता शहर है. वहीं जापान की राजधानी टोक्यो 23 स्थान की गिरावट के साथ 60वें स्थान पर पहुंच गया है. वही एक और जापानी शहर ओसाका 27 स्थान गिरकर 70वें स्थान पर पहुंच गया है.
दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहर | ||
रैंक | शहर | देश |
163 | ब्यूनस आयर्स | अर्जेंटीना |
163 | चेन्नई | भारत |
165 | लागोस | नाइजीरिया |
166 | अहमदाबाद | भारत |
167 | लुसाका | जाम्बिया |
168 | ट्यूनिस | ट्यूनीशिया |
169 | ताशकंद | उज़्बेकिस्तान |
170 | कराची | पाकिस्तान |
171 | त्रिपोली | लीबिया |
172 | तेहरान | ईरान |
173 | दमिश्क | सीरिया |
यहां आप सर्वे के ऑफिसियल लिंक को देख सकते है -
Worldwide Cost of Living: Singapore and Zurich top the ranking as the world’s most expensive cities
यह भी देखें:
Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग के ऑल सीजन टॉप डिफेंडर की लिस्ट यहां देखें
ICC T20 World Cup 2024 शेड्यूल, फॉर्मेट,भाग लेनें वाली टीमें और वेन्यू सहित पूरी डिटेल्स यहां देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation