उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है सुरमा नगरी, जानें

Dec 21, 2023, 15:54 IST

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सुरमा नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी की सुरमा नगरी
यूपी की सुरमा नगरी

उत्तर प्रदेश भारत का प्रमुख कृषि प्रधान राज्य है। इसके साथ ही यह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98  लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को भी पार कर गया है। प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला जिला प्रयागराज है।

इन तथ्यों के अलावा उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। वहीं, भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।

प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी पहचान और विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सुरमा नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। वहीं, प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खिरी है, तो सबसे छोटा जिला हापुड़ है। इसके साथ ही सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, तो सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। वहीं, सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

 

कौन-सा जिला है सुरमा नगरी

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सुरमा नगरी के रूप में जाना जाता है, तो आपको बता दें कि बरेली शहर को हम सुरमा नगरी के रूप में भी जानते हैं। आपको बता दें कि बरेली उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है, जो कि दिल्ली और लखनऊ से लगभग समान दूरी पर है। यही वजह है कि ऐसा कहा भी जाता है कि यहां के लोगों के लिए पीएम और सीएम दोनों बराबर हैं। 

 

क्यों कहा जाता है सुरमा नगरी

आंखों की चमक बढ़ाने के लिए बरेली का सुरमा दुनियाभर में जाना जाता है। आज से करीब 200 साल से भी अधिक पहले दरगाह-ए-आला हजरत नीम वाली गली में हाशमी परिवार की ओर सुरमा बनाने की शुरुआत की गई थी। बरेली में आज भी सबसे पुरानी दुकान हाशमी परिवार की है, जहां सुरमा खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। समय के साथ-साथ बरेली के सुरमे को पहचान मिली और आज इस शहर को सुरमा नगरी के उपनाम से भी जाना जाता है।  

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News