BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किसकी हुई एंट्री और कौन हुआ बाहर, किसे मिलेगा कितना पैसा, देखें
BCCI New Contract List 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई नए चेहरों को जगह मिली है, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. चलिये देखते है किसे मिला A+ ग्रेड, किसे मिलेगा कितना पैसा और किन खिलाड़ियों की हुई एंट्री या छुट्टी.
BCCI New Contract List 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है, जहां खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और टीम में योगदान के आधार पर अलग-अलग ग्रेड में बांटा गया है. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की इस बार BCCI कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले साल बाहर कर दिया गया था. धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और चाइनामैन कुलदीप यादव को ग्रेड B में शामिल किया गया है.
बता दें कि पिछले साल श्रेयस अय्यर, घरेलू क्रिकेट खेलने से कथित तौर पर इनकार करने के बाद सुर्खियों में आए थे. यह कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 सीज़न (1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025) तक के लिए है.
IPL 2025 Points Table: कौन सी टीम Top पर, किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? देखें Team Standings
A+ ग्रेड में किसे मिला स्थान?
A+ ग्रेड में कुल 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज नाम हैं. ये खिलाड़ी सबसे हाई रिटेनरशिप स्लैब में आते हैं.
A ग्रेड में 6 खिलाड़ी हैं, जिनमें मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं.
क्या है BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट:
BCCI का यह एक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट डील है जहां कॉन्ट्रैक्ट, खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और टीम में योगदान के आधार पर तय किया जाता है, जिसे BCCI हर साल अपडेट करता है, हर ग्रेड की डिटेल्स आप यहां देख सकते है-
| ग्रेड | वार्षिक रिटेनरशिप राशि | डिटेल्स |
| A+ | ₹7 करोड़ प्रति वर्ष | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सभी फॉर्मेट में नियमित खिलाड़ी |
| A | ₹5 करोड़ प्रति वर्ष | अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जो अधिकतर फॉर्मेट में खेलते हैं. |
| B | ₹3 करोड़ प्रति वर्ष | अच्छे प्रदर्शन वाले खिलाड़ी जो चयन में नियमित रहते हैं. |
| C | ₹1 करोड़ प्रति वर्ष | उभरते हुए खिलाड़ी या सीमित अवसरों पर चयनित होने वाले |
BCCI की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट:
BCCI द्वारा घोषित टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक) की यहां दी गयी है.
| ग्रेड | खिलाड़ियों की संख्या | खिलाड़ी के नाम |
| A+ | 4 | रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा |
| A | 6 | मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत |
| B | 5 | सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर |
| C | 19 | रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा |
कौन से हुए बड़े बदलाव?
इस बार की BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले सीजन ग्रेड A में शामिल रहे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है. इस बार युवा अभिषेक शर्मा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान जैसे नए नाम शामिल हुए है.
IPL 2025 की ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज के पास? देखें टॉप 10 कंटेंडर्स
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
— BCCI (@BCCI) April 21, 2025
BCCI announces annual player retainership 2024-25 - Team India (Senior Men)#TeamIndia
Details 🔽https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.