उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, भारत का यह राज्य अपनी विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। साथ ही, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हम कपड़ा उत्पाद के रूप में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में वस्त्र उत्पाद का शहर
उत्तर प्रदेश में वस्त्र उत्पाद के शहर की बात करें, तो यह आजमगढ़ शहर है। यह जिला कपड़ों के उत्पाद यानि की पावरलूम के लिए जाना जाता है।
क्यों मशहूर हैं यहां के वस्त्र उत्पाद
उत्तर प्रदेश एक जनपद-एक उत्पाद वेबसाइट के मुताबिक, यहां कपड़ों का निर्माण बड़ी मात्रा में किया जाता है। इसके लिए यहां का टांडा क्षेत्र प्रमुख है। बीते 50 वर्षों से यहां का प्रत्येक परिवार इस उद्योग से जुड़ा हुआ है, जिससे करीब 43 हजार लोगों को रोजगार मिलता है।
जिला एक नजर में
अंबेडकर नगर फैजाबाद मंडल का हिस्सा है। यहां प्रमुख रूप से कमीज के कपड़े, अरबी रूमाल, गमछा और लुंगी का उत्पादन होता है। वहीं, इस जिले में 5 तहसील, 9 विकास खंड और 1757 ग्राम मौजूद हैं। यहां औद्योगिक इकाइयों की बात करें, तो यहां कुल 3421 औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation