उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। वहीं, भारत पूरी दुनिया का 2.4 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जिससे राज्य को विशेष पहचान मिलती है।
इस पहचान में यहां की भौगोलिक विशेषता से लेकर स्थानीय उत्पाद भी शामिल हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला दालों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर है।
उत्तर प्रदेश में दालों का शहर
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में दालों का शहर किस जिले को कहा जाता है ? आपको बता दें कि यह जिला बलरामपुर है।
क्यों कहा जाता है दालों का शहर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या वजह है, जो बलरामपुर शहर को दालों के शहर के रूप में जाना जाता है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की एक जिला-एक उत्पाद वेबसाइट के मुताबिक, बलरामपुर दाल प्रोसिंग के लिए जाना जाता है। यहां पांच प्रकार की दालों का कल्टीवेशन किया जाता है। साथ ही इन दालों को असम और पश्चिम बंगाल समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इस जिले में दालों को एक जिला-एक उत्पाद में शामिल किया है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले राजस्थान से साझा करते हैं सीमा, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation