उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले राजस्थान से साझा करते हैं सीमा, जानें

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। भारत का यह प्रदेश अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इस कड़ी में इसकी सीमा राजस्थान से भी साझा होती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले राजस्थान से सीमा साझा करते हैं, यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

May 7, 2024, 17:55 IST
यूपी-राजस्थान सीमा
यूपी-राजस्थान सीमा

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जो कि अपने कई पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा साझा करता है।

इस कड़ी में यह राजस्थान के साथ भी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले राजस्थान के साथ सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

कितने राज्यों से साझा होती है सीमा

अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि भारत का यह राज्य 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। साथ ही इसकी सीमा नेपाल के साथ भी लगती है। 

राजस्थान से लगती है कितनी सीमा

अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान की कितनी सीमा है ? आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा कुल 877 किलोमीटर है। इस सीमा में राजस्थान की और से तीन जिलों की बाउंड्री उत्तर प्रदेश से लगती है। 

कितने जिले साझा करते हैं राजस्थान से सीमा

अब सवाल है कि आखिर उत्तर प्रदेश के कितने जिले हैं, जो राजस्थान से अपनी सीमा साझा करते हैं ? आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के दो जिले राजस्थान से सीमा साझा करते हैं।

कौन-से जिले साझा करते हैं सीमा

राजस्थान से सीमा साझा करने वाले उत्तर प्रदेश के दो जिलों की बात करें, तो यह आगरा और मथुरा है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News