भारत के 5 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
भारत में इस समय चुनावी माहौल है। इस वजह से सियासी गलियारे में गर्मी और बढ़ गई है। हर तरफ चुनावी रणनीति के किस्से सुनने को मिल रहे हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग लोकसभा सीटें हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के पांच सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और संसद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर कहा जाता है। राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा संसद के प्रमुख अंग हैं। वर्तमान में लोकसभा की सीटों के लिए चुनावी माहौल गर्म है और सियासी गलियारों में चुनावी जीत के लिए नई-नई रणनीति बन रही है।
आपने अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग लोकसभा सीटों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, जानें
भारत में कुल लोकसभा सीटें
भारत में कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 543 है। हालांकि, भारत में अधिकतम 550 लोकसभा सीटें हो सकती हैं। इन 543 सीटों में से 524 सीटें राज्यों और 19 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।
सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश है। यहां कुल 75 जिले हैं, लेकिन सीटों की संख्या 80 है।
दूसरा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
भारत का दूसरा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य महाराष्ट्र है। यहां से कुल 48 सांसद राज्य का लोकसभा में नेतृत्व करते हैं।

तीसरा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
भारत के तीसरे सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्यों की बात करें, तो यह पश्चिम बंगाल है। यहां कुल 42 सांसद लोकसभा में राज्य का नेतृत्व करते हैं।
चौथा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
भारत के चौथे सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य की बात करें, तो यह बिहार राज्य है। यहां से कुल 40 सांसद लोकसभा में राज्य के मु्ददों को रखते हैं।
पांचवा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
भारत के पांचवे सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य की बात करें, तो यह दक्षिण भारत का तमिलनाडू राज्य है। यहां कुल 39 सांसद हैं, जो राज्य के मुद्दों को लोकसभा तक पहुंचाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने और अपनी जानकारी को और बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत में सबसे कम लोकसभा सीटों वाले तीन राज्य कौन-से हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.