This is an archived article last updated on May 5, 2024. The information may be outdated.

भारत में सबसे कम लोकसभा सीटों वाले तीन राज्य कौन-से हैं, जानें

Last Updated: May 5, 2024, 11:24 IST

देश में इस समय लोकसभा चुनाव का माहौल है। ऐसे में सियासी गलियारे में गर्मी तेज है। वहीं, भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग लोकसभा सीटें हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि  भारत के तीन सबसे कम लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

लोकसभा 2024
लोकसभा 2024

भारत में इस समय आम चुनाव यानि कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर माहौल गर्म है। मौसम में जिस प्रकार गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही सियासी गलियारे में भी राजनीतिक गर्मी का पारा चढ़ रहा है। चुनावी रणभूमि में जीत के ताज के लिए नए-नए वादों और दावों के तीर को साधा जा रहा है, जिससे सही निशाने को भेदकर जीत का शंखनाद हो सके।

हांलाकि, अभी अलग-अलग चरणों में मतदान प्रक्रिया शेष है। आपने भारत के अलग-अलग राज्यों और वहां की कुल लोकसभा सीटों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में भारत में सबसे कम लोकसभा सीटों वाले तीन राज्य कौन-से हैं  ? यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल लोकसभा सीटें

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसके दो प्रमुख सदन लोक सभा और राज्य सभा है।  भारत में कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 543 है। हालांकि, यह अधिकतम 550 तक हो सकती है। कुल 543 सीटों में से 524 सीटें राज्यों से हैं, जबकि 19 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है, जानें

सबसे कम लोकसभा सीट वाला पहला राज्य

भारत में सबसे कम लोकसभा सीट वाले पहले राज्य की बात करें, तो यह पूर्वोत्तर का सिक्किम राज्य है। यहां सिर्फ एक लोकसभा सीट है, जो कि एक अनारक्षित सीट है। ऐसे में पूरे राज्य का सिर्फ एक सांसद ही लोकसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। 

सबसे कम लोकसभा सीट वाला दूसरा राज्य

भारत में दूसरे सबसे कम लोकसभा सीट वाले राज्य की बात करें, तो यह नागालैंड है, जहां ससंदीय सीट अनारक्षित है। ऐसे में यहां से भी केवल एक सांसद ही लोकसभा में पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। 

सबसे कम लोकसभा सीट वाला तीसरा राज्य

अब सवाल है कि सबसे कम लोकसभा सीट वाला तीसरा राज्य कौन-सा है? आपको बता दें कि यह राज्य मिजोरम है। यहां एक संसदीय सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है ? यदि नहीं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इस बारे में जान सकते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 5, 2024, 11:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News