दुनिया के नक्शे में नहीं मिलेंगे ये देश, जानें कहां हैं मौजूद

Mar 10, 2023, 19:25 IST

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, दुनिया में 195 देश मौजूद हैं। इसमें अधिकांश देश संयुक्त राष्ट्र में शामिल हैं, जबकि कुछ देश शामिल नहीं हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया के नक्शे में कहीं भी देखने को नहीं मिलेंगे। कौन से हैं वे देश और कहां हैं स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

नक्शे पर मौजूद नहीं हैं ये देश
नक्शे पर मौजूद नहीं हैं ये देश

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, विश्व के नक्शे में 195 देश मौजूद हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो देश इसके सदस्य नहीं है। वहीं, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनके बाद भी कुछ ऐसे देश हैं, जिनका नाम दुनिया के नक्शे में कहीं भी देखने को नहीं मिलता, लेकिन इसके बाद भी उन देशों का अस्तित्व है। यही नहीं वहां रह रहे लोगों के साथ सरकारें भी बनी हुई हैं और सुरक्षा के लिए आर्मी भी तैनात रहती है। इन सबके बावजूद भी ये देश दुनिया के नक्शे पर मौजूद नहीं हैं। कौन-कौन से हैं ये देश और कहां हैं मौजूद, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 





सोमाली लैंड

यह देश सोमालिया का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन साल 1991 में सोमालिया में अचानक हिंसा भड़कने के बाद इस देश ने खुद को उत्तर-पश्चिम हिस्से से अलग कर नया देश घोषित कर दिया था। तब से यह देश सोमालिया से अलग देश जाना जाता है। हालांकि, इस देश को दुनिया के नक्शे में जगह नहीं मिल सकी।  

 

 

पुंतलैंड

यह देश भी सोमाली लैंड की तरह से अलग होकर बना था। वहीं, इस देश पर आईआईएस का कब्जा भी रहा, लेकिन यहां पर हिंसक घटनाएं देखने को नहीं मिली। ऐसे में यहां पर हमेशा शांति बनी रहती है। हालांकि, दुनिया के नक्शे पर इस देश का भी नाम देखने को नहीं मिलता।




वेस्टर्न सहारा

वेस्टर्न सहारा भी दुनिया के नक्शे पर न मौजूद होने वाला देश है। यह देश अफ्रीकन यूनियन का हिस्सा है, जो कि कई सालों से आजाद होने को लेकर अपनी लड़ाई को जारी रखे हुए है। 





ट्रांसनिस्ट्रिया

इस देश का इतिहास 1990 से है। पूर्व में यह देश चिसीनाऊ का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि, बाद में अलग देश के रूप में जाने जाना लगा। सुरक्षा के लिहाज से इस देश की अपनी अलग सेना है। वहीं, आर्थिक पहलू के हिसाब से यहां पर अलग करंसी और खुद का एक झंडा भी है। 

 

इराकी कुर्दिस्तान

 

इस देश का इतिहास 1970 से है, तब से यह स्वतंत्र रूप से मौजूद है। यह देश भी अलग से नहीं, बल्कि इराक में ही मौजूद है। इस देश की भी अलग से आर्मी और करेंसी है। इसके साथ ही यहां पर सरकार राज भी है।

 

अब्खाजिया

यह देश कभी जॉर्जिया का हिस्सा था। सोवियत यूनियन के टूटने के बाद इस देश ने अपनी आजादी की मांग रखी, जिसके बाद इसे साल 1993 में आजाद कर दिया गया।

 

सेबोर्गा

यह देश इटली के वेटिकन सिटी में मौजूद है। इस देश का आकार इतना छोटा है कि यह न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के बराबर है। वैसे तो वेटिकन सिटी में कई देश मौजूद हैं, लेकिन इस देश का नाम नक्शे पर देखने को नहीं मिलता है। 




पढ़ेंः जानें कहां है दुनिया का अनोखा गांव, जहां महीनों तक सोते रहते हैं लोग




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News