This is an archived article last updated on May 16, 2023. The information may be outdated.

Examiner और Invigilator में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: May 16, 2023, 11:30 IST

इन दिनों विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो रहे हैं। कड़ी मेहनत करने के बाद बच्चे बोर्ड परीक्षा के हॉल में बैठकर परीक्षा देते हैं। इस दौरान बच्चों का सामना Examiner और Invigilator से होता है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। 

Examiner और Invigilator में अंतर
Examiner और Invigilator में अंतर

इन दिनों विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी हो रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले बच्चे टॉप भी कर रहे हैं। बच्चे कड़ी मेहनत के बाद बोर्ड के परीक्षा हॉल में पहुंचते हैं। इस दौरान उनका सामना Examiner और Invigilator से होता है, जो कि अलग-अलग तरीके से उनकी मदद के लिए मौजूद रहते हैं। दोनों लोगों का ही काम परीक्षा हॉल में बैठे बच्चों की मदद करना है। हालांकि, दोनों के काम करने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के काम जानने के साथ इनके बीच मौजूद अंतर को समझेंगे। 

 

क्या होता है Examiner

Examiner विशेष रूप से बच्चों की मदद के लिए होते हैं। ये परीक्षा हॉल में बच्चों को प्रश्नपत्र से जुड़ी उनकी किसी भी प्रकार की समस्या को हल करने के लिए मौजूद रहते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि प्रश्नपत्र में कोई सवाल गलत पूछा गया है, तो एग्जामिनर उस सवाल में बच्चों की मदद कर सकते हैं। हालांकि, यहां वे बच्चों की उत्तर देने में किसी भी प्रकार की मदद नहीं कर सकते हैं। एग्जामिनर का काम सिर्फ प्रश्नपत्रों से जुड़ी समस्या का हल करना होता है। वहीं, परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों को चेक करने की जिम्मेदारी भी एग्जामिनर की होती है। हालांकि, इस दौरान उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनके द्वारा जांची जा रही है कॉपी किस छात्र की है। इस तरह की जानकारी को गुप्त रखा जाता है। 



क्या होता है Invigilator

Invigilator परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में मौजूद होते हैं। इनकी जिम्मेदारी परीक्षा का व्यवस्थित रूप से समापन कराना होता है। वहीं, ये एग्जामिनर की तरह किसी भी प्रकार के सवाल में बच्चों की मदद नहीं कर सकते हैं। इनका मुख्य काम बच्चों पर निगरानी रखने के साथ परीक्षा में किसी भी प्रकार के व्यवधान या परीक्षा के अनैतिक तरीके को रोकना होता है। परीक्षा में बच्चों को प्रश्नपत्र से लेकर उत्तर पुस्तिका बांटने व बच्चों से वापस उत्तर पुस्तिका लेने की भी जिम्मेदारी भी इनकी होती है। वहीं, प्रश्नपत्र या उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की कोई कमी होने पर Invigilator से कहा जा सकता है। 

 

Examiner और Invigilator में प्रमुख अंतर

 

-Examiner परीक्षा केंद्र पर बच्चों की प्रश्नपत्र से जुड़ी समस्या का हल करते हैं, वहीं Invigilator का मुख्य काम परीक्षा हॉल में व्यवस्थित रूप से परीक्षा कराना होता है।

 

-Examiner बच्चों की उत्तर पुस्तिक की जांच कर सकते हैं, लेकिन Invigilator के पास उत्तर पुस्तिका की जांच करने का अधिकार नहीं रहता है।

 

-Examiner परीक्षा हॉल में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनैतिक तरीके के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, जबकि Invigilator का मुख्य काम बच्चों की निगरानी करना होता है। ऐसे में इनकी अधिक जम्मेदारी है।

 

पढ़ेंः Fundamental Rights और Directive Principles में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 16, 2023, 11:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News