This is an archived article last updated on Apr 6, 2023. The information may be outdated.

Rabi और Kharif फसल में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Apr 6, 2023, 15:33 IST

आपने Rabi और Kharif दोनों फसलों के बारे में सुना होगा। इन दोनों फसलों की खेती ही मौसम के अनुकूल परिस्थितियों के अनुसार की जाती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों फसलों के बीच मौजूद अंतर बताएंगे।

रबी और खरीफ की फसल
रबी और खरीफ की फसल

भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की अधिकांश आबादी कृषि क्षेत्र से ही जुड़ी हुई है। यही वजह है कि भारत को किसानों का देश भी कहा जाता है। यहां पैदा होने वाली फसलों की देश के साथ-साथ विदेशों में भी आपूर्ति की जाती है, जिससे दो देशों के बीच खाद्यान आपूर्ति से संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही दूसरे देश को अनाज की आपूर्ति भी हो जाती है। हालांकि, हर एक फसल की पैदावार का एक मौसम होता है, जिसमें उसे तय मात्रा में पानी और धूप समेत अनुकूल पर्यावरण चाहिए होता है। अलग-अलग फसलों को इनकी पैदावार के हिसाब से Rabi और Kharif में बांटा गया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताएंगे।

 

क्या होती है रबी फसल 

रबी फसल की बुआई सर्दी में शुरू होती है। इस वजह से इसे सर्दियों की फसल भी कहा जाता है। अक्टूबर-नवंबर के माह में इस फसल के बीजों को बुआई के लिए मिट्टी में डाल दिया जाता है, जिसके बाद खेती शुरू हो जाती है। इन फसलों को कम तापमान के साथ खुश्क वातावरण की आवश्यकता होती है। मानसून खत्म होने के बाद मिट्टी में पानी की अच्छी खासी मात्रा होती है, ऐसे में पूरी सर्दियों में इस फसल को उगने के लिए अच्छी मात्रा में पानी मिल जाता है। हालांकि, नवंबर और दिसंबर में होने वाली बारिश से इस फसल को काफी नुकसान पहुंचता है। 

 

कौन-कौन सी होती हैं रबी फसलें

गेंहू, चना, अलसी, आलू, मटर,सरसो और जौं रबी की प्रमुख फसलें मानी जाती हैं। इसमें गेंहू की सबसे अधिक खेती होती है। 

 

कब होती है फसल की कटाई

इस फसल की कटाई आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह तक की जाती है। यह वह समय होता है, जब मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है और तापमान बढ़ने लगता है। फसल को काटने के बाद अच्छी तरह से सुखाया जाता है, जिसके बाद फसल की मड़ाई की जाती है। आपको बता दें कि फसल की मड़ाई थ्रेशर मशीन से नहीं की जाती है, क्योंकि ऐसा करने पर चने का दाना फूटने की आशंका रहती है। वहीं, हाथ से मड़ाई करने पर भूसा मुलायम होता है, जिसे पशु आसानी से खा लेते हैं। 

 

क्या होती है खरीफ फसल

इन फसलों को जून-जुलाई में बोया जाता है। खरीफ की फसलों को अधिक तापमान के साथ आद्रता तथा शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है। यह फसल अक्टूबर के माह तक तैयार हो जाती है।

 

कौन सी हैं खरीफ की फसलें

खरीफ की फसलों में चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन और कपास समेत अन्य फसलें शामिल हैं।

 

कब होती है कटाई

इन फसलों की कटाई सर्दियों से पहले हो जाती है। अक्टूबर तक फसल तैयार होने पर इन फसलों की कटाई शुरू कर दी जाती है। 



क्या होती हैं जायद की फसलें

आपको बता दें कि रबी और खरीफ के बीच जायद फसलों की भी खेती की जाती है, जो कि गर्मी की सीजन में होती है। इनका सीजन मार्च से जुलाई के बीच होता है, जिसमें खीरा, ककड़ी, तरबूज और कद्दू की खेती की जाती है। 

 

पढ़ेंः Green Tea और Black Tea में क्या होता है अंतर, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2023, 15:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News