This is an archived article last updated on Apr 4, 2023. The information may be outdated.

Shampoo और Conditioner में क्या होता है अंतर , जानें

Last Updated: Apr 4, 2023, 16:25 IST

मनुष्य अपने शरीर की देखभाल में बालों पर भी विशेष ध्यान देता है। इस कड़ी में बालों के लिए Shampoo और Conditioner का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई लोगों को इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

शैंपू और कंडीशनर में अंतर
शैंपू और कंडीशनर में अंतर

मनुष्य के शरीर के लिए बाजार में विभिन्न ब्यूटी प्रोडेक्ट्स उपलब्ध हैं। इन प्रोडक्ट्स के माध्यम से त्वचा को और भी साफ करने का दावा किया जाता है। वहीं, इस कड़ी में बालों के लिए भी विभिन्न तरह के Shampoo और Conditioner उपलब्ध हैं। लोग अक्सर इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



क्या होता है Shampoo

Shampoo को आमतौर पर सर्फेक्टेंट्स को मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें आमतौर पर सोडियम लोरियल सल्फेट और कोकामिडोप्रोपाइल बिटायन को अन्य केमिकल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। शैंपू में मिला हुआ सल्फेट सर्फेक्टेंट के तौर पर काम करता है और तेल व अन्य गंदगी को साफ कर देता है। शैंपू को बालों से गंदगी निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसका उपयोग प्रतिदिन या फिर सप्ताह में तीन से चार बार किया जाता है। साथ ही शैंपू एसिडिक नेचर के होते हैं।

 

क्या होता है Conditioner

Conditioner का इस्तेमाल शैंपू के बाद किया जाता है। यह सिलिकॉन, ऑयल,एमोलिएंट्स और कैटोनिक सर्फेक्टेंट्स से बने होते हैं। यह बालों को नमी प्रदान करने के साथ उन्हें मुलायम बनाता है। इसके साथ ही यह बालों को चमक प्रदान करता है और pH का स्तर संतुलित रखता है। कंडीशनर बेसिक नेचर के होते हैं। वहीं, यह शैंपू होने के बाद ही इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बालों की अच्छी देखभाल हो सके। 

 

 

Shampoo और Conditioner में प्रमुख अंतर 

 

-शैंपू का इस्तेमाल बालों से गंदगी व तेल निकालने के लिए किया जाता है। इसके बाद बाल पूरी तरह से सूखे और रूखे हो जाते हैं, जबकि कंडीशनर बालों को नमी प्रदान करने के साथ चमक प्रदान करता है। 

 

-शैंपू सोडियम लॉरियल सल्फेट व अन्य केमिकल मिश्रण से बना होता है, जबकि कंडीशनर सिलिकॉन, ऑयल, कैटॉनिक सर्फेक्टेंट्स समेत अन्य केमिकल मिश्रण से बने होते हैं। 

 

 

-शैंपू का इस्तेमाल पहले किया जाता है, जबकि कंडीशनर का इस्तेमाल बाद में होता है। कंडीशनर का इस्तेमाल कर शैंपू का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

 

-शैंपू का इस्तेमाल करने पर बालों में झाग बनते हैं, जिसके माध्यम से गंदगी बाहर निकलती है। वहीं, कंडीशनर के इस्तेमाल से किसी भी प्रकार का झाग नहीं बनता है। यह सामान्यतः बालों को पौष्टिकता प्रदान करने के साथ उनमें नमी बनाए रखने में मदद करता है। 



हम उम्मीद करते हैं कि आपको शैंपू और कंडीशनर के बीच मौजूद अंतर समझ आ गया होगा। इसी तरह अन्य दो चीजों के बीच अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः Khadar और Bangar में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 4, 2023, 16:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News