Difference: Town और City में क्या होता है अंतर, जानें

Feb 15, 2023, 13:58 IST

Difference: शहर का नाम आते ही हम टाउन और सिटी के बारे में सोचते हैं। हालांकि, इन दोनों शब्दों के बीच लोग अक्सर दुविधा में पड़ जाते हैं। क्या आप भी टाउन और सिटी को लेकर दुविधा में हैं। यदि हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। 

Town और City में  अंतर
Town और City में अंतर

Difference: जब भी बात शहर की होती है, तो लोग टाउन और सिटी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दोनों का मतलब ही शहर से होता है, लेकिन फिर भी ये शब्द लोगों को अक्सर दुविधा में डाल देते हैं। टाउन और सिटी दोनों ही भूगौलिक क्षेत्र और जनसंख्या के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। यदि आपको भी इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा है, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

सबसे पहले हम मोटे तौर पर समझें, तो सिटी अक्सर टाउन के मुकाबले बड़ी होती है। हालांकि, अलग-अलग देशों में इन दोनों के बीच अलग-अलग अंतर बने हुए हैं। हम इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच सामान अंतर को जानेंगे। 

 

क्या होता है टाउन

टाउन एक अर्बन क्षेत्र होते हैं, जो कि अक्सर गांव से बड़े होते हैं। यहां रहने वाले लोग उद्योग, सार्वजनिक सेवाएं और अन्य साधनों से अपनी जीविका चलाते हैं। आज के समय में कुछ जगहों पर जहां टाउन काउंसिल बनी हुई है, उन्हें टाउन के नाम से जाना जाता है।

 

जनसंख्या में होता है अंतर 

सिटी के मुकाबले टाउन में जनसंख्या का अंतर होता है। अक्सर टाउन में कम लोग रहा करते हैं, जबकि सिटी में टाउन के मुकाबले अधिक लोग रहा करते हैं। अमेरिका की बात करें, तो वहां पर अलग-अलग राज्यों में टाउन और सिटी में अंतर है। उदाहरण के तौर पर अमेरिका के उटाह राज्य में ऐसा निगम क्षेत्र जहां की जनसंख्या 1000 से अधिक है, उसे सिटी माना जाता है, जबकि 1000 से कम जनसंख्या वाले निगम क्षेत्र को टाउन माना जाता है। 

 

क्या होती है सिटी 

सिटी आमतौर पर टाउन की तुलना में बड़ी होती है, जहां अधिक क्षेत्र में सुख-सुविधाओं के साथ लोग रहते हैं। यहां जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है, यानि एक बहुत कम क्षेत्र में ही अधिक लोग रहते हैं। 

 

एडवांस सुविधाओं से लैस होती है सिटी

सिटी टाउन के मुकाबले एडवांस सुविधाओं से लैस होती है। यहां भूमि उपयोग से लेकर सैनिटेशन भी एक पूरी व्यवस्था के साथ स्थापित किया जाता है। साथ ही रोजगार के हिसाब से भी यहां पर अधिक अवसर रहते हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर गांव या टाउन को छोड़कर शहर की ओर बढ़ते हैं। सुविधाएं बढ़ने पर कई सिटी को मेट्रो सिटी भी कहा जाता है। यहां पर जनसंख्या अधिक होने के साथ-साथ सुविधाएं भी अधिक होती हैं। इसके साथ ही राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलू से भी मेट्रो सिटी का महत्व होता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News