भारत का वह जिला, जो कभी हुआ करता था पूरा राज्य, यहां जानें

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता और इतिहास है। इस कड़ी में क्या आप भारत के ऐसे जिले के बारे में जानते हैं, जो कभी राज्य हुआ करता था। हालांकि, वक्त के साथ बदलाव हुआ और अब यह जिला हो गया। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Sep 12, 2024, 15:21 IST
भारत का वह जिला, जो होता था राज्य
भारत का वह जिला, जो होता था राज्य

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां की संस्कृति, अनूठी परंपराएं, खान-पान और समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं।

विशेषता में यहां के जिलों का अधिक महत्त्व है, जो कि अपनी अद्वितीय पहचान के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं भारत में एक जिला ऐसा भी है, जो कि कभी पूरा राज्य हुआ करता था। हालांकि, समय के साथ बदलाव हुआ और यह जिला अब राज्य के तौर पर जाना जाता है। कौन-सा है यह जिला और क्या है इसके राज्य बनने की कहानी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत में कुल कितने जिले हैं

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कुल 797 जिले हैं। इसमें से 752 जिले राज्यों में हैं, जबकि 45 जिले केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। हालांकि, अभी कुछ और जिले प्रस्तावित हैं, जिन्हें मंजूरी मिलना बाकी है। ऐसे में भविष्य में भारत में जिलों की संख्या बढ़ेगी। 

भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

भारत के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह कच्छ जिला है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह पुडुचेरी का माहे जिला है। 

कौन-सा जिला था कभी राज्य

अब सवाल है कि आखिर भारत का वह कौन-सा जिला है, जो कभी राज्य हुआ करता था ? आपको बता दें कि यह जिला गुजरात का कच्छ जिला है, जो कि भारत का पूरा राज्य हुआ करता था।

कैसे बना जिला 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह राज्य से जिला कैसे बना गया ? दरअसल, साल 1950 में यह राज्य हुआ करता था। इसके बाद एक नवंबर, 1956 में यह मुंबई राज्य में मिल गया। हालांकि, साल 1960 में मुंबई भाषा के आधार पर दो हिस्सों में बट गया। ऐसे में कच्छ जिला गुजरात में आ गया और राज्य से जिले के अस्तित्व में आ गया। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News