उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साथ ही यह विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं का भी घर है। इसके अतिरिक्त यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष हैं। यदि नहीं जानते, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत के उत्तर में स्थित राज्यों में जब भी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपने आंचल में भारत की परंपराओं को संजोए हुए है।
धार्मिक नगरियों का यह राज्य करोड़ों दिलों में बसता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। इससे एक तरफ जहां राज्य की विविधता अपनी सीमा पार कर देश-विदेशों तक फैलती है, वहीं राज्य के आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार मिलती है।
उत्तर प्रदेश राज्य में भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष रहते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं और ये 18 मंडल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। वहीं, इन मंडलों में हमें 351 तहसील, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 915 शहर, एक लाख से अधिक गांव, 75 जिला पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत देखने को मिलती हैं। वहीं, इस राज्य की गिनती भारत के प्रमुख कृषि आधारित राज्यों में होती है। यह भारत का सबसे अधिक गेहूं व गन्ना उत्पादक राज्य है।
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में जनगणना में यहां की कुल साक्षरता दर 67.68 फीसदी दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की साक्षरता दर 77.3 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 57.2 फीसदी दर्ज हुई थी। बीते कुछ वर्षों में यहां साक्षरता दर में बढ़ोत्तरी हुई है।
किस जिले में हैं सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष
सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष वाले जिले की बात करें, तो प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष वाला जिला है। यह जिला उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक जिलों में गिना जाता है, जो कि दिल्ली-एनसीआर के महत्त्वपूर्ण जिलों में भी शामिल है। इस जिले को हम इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में भी जानते हैं।
वहीं, यूपी का यह जिला दिल्ली से सटे प्रमुख जिलों में आता है, जहां प्रतिदिन लाखों व्यक्ति नौकरी-पेशे के लिए पहुंचते हैं। यह जिला मेरठ मंडल में आता है और इस जिले की स्थापना 6 सितंबर, 1957 को की गई थी।
भारत का प्रमुख वेदिक पार्क भी आपको इस जिले में देखने को मिल जाएगा। वहीं, मौज-मस्ती के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में यहां दिल्ली-एनसीआर के लोग पहुंचते हैं।

जिले में कितने हैं पढ़े-लिखे पुरुष
अब सवाल है कि आखिर जिले में कितने पढ़े-लिखे पुरुष हैं, तो आपको बता दें कि साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां 88.1 फीसदी पुरुष पढ़े-लिखे हैं।
महिलाओं की कितनी है साक्षरता दर
गौतमबुद्ध नगर जिले में महिलाओं की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह आकंड़ा 77.17 फीसदी है। ऐसे में यह जिला महिलाओं के सबसे अधिक पढ़े-लिखे वाले जिलों में आता है। सबसे अधिक महिला साक्षर वाला जिला कानपुर है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के पांच सबसे छोटे मंडल कौन-से हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.