भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जो कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां हमें कुछ किलोमीटर के दूरी पर ही भाषाओं, वेशभूषा और खान-पान में अंतर देखने को मिलता है। हालांकि, भारत में एक जिला ऐसा भी है, जहां कुल 7 भाषाएं बोली जाती हैं। ऐसे में इस जिले को 7 भाषा वाला जिला भी बोला जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत में कुल कितने जिले हैं
अप्रैल 2025 तक भारत में कुल 806 जिले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले यह संख्या कुल 797 हुआ करती थी, जिसमें से 45 जिले केंद्र शासित प्रदेश में थे। जिलों की संख्या समय-समय पर बदलती रहती है। ऐसे में कुल संख्या में भी बदलाव होता रहता है।
किस जिले में बोली जाती है 7 भाषाएं
भारत में जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (Kupwara District) को वह स्थान प्राप्त है, जहां 7 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। यह जिला भाषाई विविधता के लिए जाना जाता है।
कौन-कौन सी बोली जाती हैं भाषाएं
यहां बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं:
-कश्मीरी
-डोगरी
-गुज्जरी
-पंजाबी
-पहाड़ी
-उर्दू
-हिंदी
इस जिले में इन भाषाओं के अलावा बाल्ती, लद्दाखी और शिना जैसी भाषाओं का भी चलन है। हालांकि, इन्हें बोलने वाले लोगों की संख्या कम है।
क्यों बोली जाती हैं इतनी भाषाएं
कुपवाड़ा जिले की भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो यह जम्मू, लद्दाख और पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित है। यहां विभिन्न जनजातियां और समुदाय रहते हैं, जिसमें गुज्जर, बकरवाल, कश्मीरी व डोगरा, आदि शामिल है। ऐसे में यह क्षेत्र सांस्कृतिक संगम का उदाहरण है, इसलिए यहां कई भाषाएं आम तौर पर बोली जाती हैं।
और किस जिले में बोली जाती हैं इतनी भाषाएं
भारत के दक्षिण में स्थित एक और जिला भी है, जहां करीब 7 भाषाओं का चलन है। यह जिला केरल का कासरगोड जिला है। यहां मलयालम, तुलु, बेरी बाशे, कन्नड़, मराठी और कोंकणी समेत अन्य भाषाएं बोली जाती हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation