भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।
इसके अतिरिक्त, यहां का समृद्ध इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाने में सहयोग करता है। आपने प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे छोटे जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का सबसे छोटा नाम वाला जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
हरियाणा का कुल एरिया 44,212 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि पूरे देश का करीब 1.34 फीसदी हिस्सा है। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। यहां कुल 73 उपमंडल, 93 तहसील, 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 21 नगर परिषद् हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से सिरसा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यह कुल 4277 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है, जो कि केवल 204 वर्ग किलोमीटर में है।
हरियाणा का सबसे छोटा नाम वाला जिला
अब सवाल है कि हरियाणा का सबसे छोटा नाम वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह नूंह जिला है। नूंह अंग्रेजी में केवल तीन अक्षर NUH से बना है।
कब हुआ जिले का गठन
नूंह जिले के गठन की बात करें, तो इस जिले का गठन 4 अप्रैल, 2005 को मेवात जिले के रूप में किया गया था। जिले में पुराना गुड़गांव, तावडू, नगीना, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना के ब्लॉकों को शामिल किया गया था।
हालांकि, मेवात नाम एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षेत्र को दर्शाता है, क्योंकि यह राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलता है। ऐसे में साल 2016 मे इस नाम को बदलकर नूंह कर दिया गया।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःहरियाणा के किस गांव को कहा जाता है ‘मिनी इटली’, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation