This is an archived article last updated on Apr 10, 2024. The information may be outdated.

Eid al fitr 2024: भारत सहित सऊदी, यूएई और ईरान जैसे देशों में कब दिखेगा चांद, नोट करें टाइम

Last Updated: Apr 10, 2024, 23:33 IST

भारत सहित पूरी दुनिया में ईद यानी ईद-उल-फितर की तैयारियां जोरों से चल रही है. आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना होता है और इसे रोजे के अंत का प्रतीक भी माना जाता है. इसके बाद दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत हो जाती है और इस महीने के पहले दिन ही इस्लाम धर्म में ईद का पर्व मनाया जाता है.  

भारत में कब मनाई जाएगी ईद
भारत में कब मनाई जाएगी ईद

Eid Ul Fitr 2024 Date & Moon rise timing: भारत सहित पूरी दुनिया में ईद यानी ईद-उल-फितर (eid al fitr 2024) की तैयारियां जोरों से चल रही है. सभी को ज्ञात है कि बिना चाँद के दीदार के ईद का त्यौहार अधूरा प्रतीत होता है. इसलिए ईद के चांद का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. 

आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना होता है और इसे रोजे के अंत का प्रतीक भी माना जाता है. इसके बाद दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत हो जाती है और इस महीने के पहले दिन ही इस्लाम धर्म में ईद का पर्व मनाया जाता है.  

सब जानते है और एक प्रसिद्ध कहावत भी है कि 'ईद के चांद' अर्थात 'ईद का चांद' दिखना एक महत्वपूर्ण घटना होती है. इस आर्टिकल में हम इस बार भारत सहित दुनिया के कई मुस्लिम बहुल देशों में चाँद कब दिखाई देगा, उसके बारें में बताने जा रहे है.       

ईद-उल-फितर कब मनाया जायेगा:

ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr 2024) का त्यौहार चाँद के दीदार के साथ मनाया जाता है. गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे रमजान सुबह सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते और रोजा रखते हैं और उसके बाद रोजा तोड़ते है.       

खाड़ी देश सऊदी अरब की बात करें तो वहां 29 दिन का ही रोजा रहता है और टाइम जोन के कारण वहां एक दिन पहले चाँद का दीदार होता है. लेकिन इस बार सोमवार को वहां भी चाँद का दीदार नहीं हो पाया. 

भारत में भी ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जर रहा है. इस दिन कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. देश-दुनिया में रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया जाता है. 

खाड़ी देशों में कब मनाई जाएगी ईद:

पहले की दी गयी सूचना के अनुसार खाड़ी देशों में 8 अप्रैल की शाम को चांद नहीं दिखा यानी 09 अप्रैल मंगलवार को ईद नहीं मनाई गयी. अब यदि इन देशों में 09 अप्रैल चांद दिखता है तो बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को ईद मनाई जाएगी. वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो यहां भी 9 अप्रैल को चाँद दिखने की पूरी उम्मीद है. 

किन देशों में 10 अप्रैल को है ईद:

पहले दी गयी जानकारी को सही माने तो 8 अप्रैल को शव्वाल के चांद के दीदार के बाद 9 अप्रैल को ईद मनाये जाने की बात कही गयी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिस कारण खाड़ी देशों में ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी जिसमें सऊदी अरब,संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, तुर्की, ईरान जैसे देश शामिल है. वहीं यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में भी 10 अप्रैल को ही ईद मनाई जाएगी.     

भारत में कब मनाई जाएगी ईद:

अब चलिये भारत की बात करते है, भारत में भी ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. भारत में मुसलमान भाइयों ने 12 मार्च से रोजा रखना शुरू किया था. यदि दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तरह यहां भी 10 अप्रैल को चाँद का दीदार होता है तो उसके अगले दिन यानी 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. 

इबादत का पर्व है ईद:

मुस्लिम धर्म की बात करें तो ईद एक बेहद खास पर्व होता है. इसे अल्लाह की इबादत का पर्व माना जाता है. इस पर्व को पूरी दुनिया में बड़े खास अंदाज में मनाया जाता है. इसे ईद मीठी के नाम से भी जाना जाता है. ईद का त्यौहार शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है या यूं कहें कि इस दिन से ही शव्वाल महीने की शुरुआत भी हो जाती है.    

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2024 में 17 मैचों में ही टूटा छक्कों का रिकॉर्ड, अब तक लगे इतने छक्के

IPL 2024 Live Streaming: मोबाइल या टीवी कहां और कैसे देखें आईपीएल का LIVE टेलीकास्ट?

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 10, 2024, 23:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News