भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में से एक है। भारतीय संस्कृति की तरह ही भारतीय फिल्म उद्योग भी विविधतापूर्ण है। भारतीय फिल्म उद्योग का मतलब है हिंदी फिल्में, क्षेत्रीय फिल्में और कला सिनेमा।
भारत में हर साल हजारों फिल्में बनती हैं। भारतीय फिल्म उद्योग को मुख्य रूप से फिल्म देखने वाले बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन प्राप्त है, हालांकि भारतीय फिल्में दुनिया के बाकी हिस्सों में विशेष रूप से बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों वाले देशों में लोकप्रियता हासिल कर रही हैं।
पढ़ेंः भारत का पहला सिनेमाघर कौन-सा है और क्या है इसकी कहानी, जानें
भारत की विभिन्न भाषाओं की पहली फिल्म
-हिंदी
फिल्म का नाम: राजा हरिश्चंद्र
वर्ष: 1913
यह मूक फिल्म है , जिसका निर्देशन और निर्माण दादा साहब फाल्के ने किया है। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और इसने भारत में फिल्म उद्योग की नींव रखी। 3,700 फीट यानि लगभग चार रील की फिल्म का निर्माण छह महीने और 27 दिनों में पूरा हुआ था।
-कन्नड
फिल्म का नाम: सती सुलोचना
वर्ष: 1934
वाईवी राव द्वारा निर्देशित यह पहली टॉकी फिल्म है । यह फिल्म रामायण की पात्र सुलोचना पर आधारित थी ।
-तमिल
फिल्म का नाम: कीचक वधम
वर्ष: 1917
यह पहली दक्षिण भारतीय मूक फिल्म है । इसका निर्देशन, फिल्मांकन और संपादन आर नटराज मुदालियर द्वारा किया गया था।
-तेलुगू
फिल्म का नाम: भीष्म प्रतिज्ञा
वर्ष: 1921
यह पहली तेलुगु मूक फिल्म है , जिसका निर्माण रघुपति वेंकैया नायडू (तेलुगु सिनेमा के जनक) ने किया था।
-मलयालम
फिल्म का नाम: विगथाकुमारन
वर्ष: 1920
-असमिया
फिल्म का नाम: जॉयमोती
वर्ष: 1935
यह डबिंग और री-रिकॉर्डिंग तकनीक का उपयोग करने वाली पहली भारतीय फिल्म है और भारतीय सिनेमा में रियलिज्म और राजनीति से जुड़ने वाली पहली फिल्म भी है।
-बांग्ला
फिल्म का नाम: बिल्वमंगल
वर्ष: 1919
यह एक पारसी गुजराती रुस्तमजी धोतीवाला द्वारा निर्देशित मूक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी , जो गुजराती लेखिका चंपशी उदेशी की कहानी पर आधारित थी।
-गुजराती
फिल्म का नाम: नरसिंह मेहता
वर्ष: 1932
यह फिल्म संत-कवि नरसिंह मेहता के जीवन पर आधारित थी ।
-मराठी
फिल्म का नाम: श्री पुंडलिक
वर्ष: 1912
यह पहली फीचर-लेंथ भारतीय फिल्म थी , जिसका निर्माण और निर्देशन दादा साहेब तोरणे उर्फ राम चंद्र गोपाल ने किया था ।
-उड़िया
फिल्म का नाम: सीता बिबाहा
वर्ष: 1936
यह फिल्म महाकाव्य कहानी रामायण पर आधारित थी, जिसका निर्देशन मोहन सुंदर देब गोस्वामी ने किया था।
-पंजाबी
फिल्म का नाम: हीर रांझा
वर्ष: 1932
पहले इसका नाम हूर पंजाब रखा गया था, लेकिन फिर इस फिल्म के डायरेक्टर एआर कारदार ने इसका नाम बदलकर हीर रांझा रख दिया।
-कोंकणी
फिल्म का नाम: मोगाचो औंदडो
वर्ष: 1950
इसका निर्माण एएल जेरी ब्रैगेंज़ा ने किया था । यह पुर्तगाली शासित भारत में बनी एकमात्र फिल्म है।
-भोजपुरी
फिल्म का नाम: हे गंगा मैया तोहे पियारी चढ़इबो
वर्ष: 1963
इस फिल्म का निर्देशन कुंदन कुमार ने किया था और भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कहने पर विश्वनाथ प्रसाद शाहाबादी ने इसका निर्माण किया था। यह विधवा पुनर्विवाह पर आधारित है।
-तुलु
फिल्म का नाम: एना थंगाडी
वर्ष: 1971
इसका निर्देशन आर राजन ने किया था।
-बड़गा
फिल्म का नाम: काला तपिथा पयिलु
वर्ष: 1979
-कोसली
फिल्म का नाम: भूखना
वर्ष: 1989
-कश्मीरी
फिल्म का नाम: मेन्ज रात
वर्ष: 1964
इसका निर्देशन जगजीराम पाल ने किया था।
-राजस्थानी
फिल्म का नाम: निजारानो
वर्ष: 1942
यह राजस्थानी भाषा में बनी पहली फिल्म है, जबकि बाबासा री लाडली पहली राजस्थानी फिल्म थी, जिसके गाने रंगीन फिल्माए गए थे।
-गढ़वाली
फिल्म का नाम: जगवाल
वर्ष: 1983
इसे 1983 में पारासर गौड़ ने बनाया था।
पढ़ेंः भारत का पहला विश्व विरासत शहर कौन-सा है, जानें
पढ़ेंः कौन-थी देश की पहली महिला डॉक्टर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation