Gandhi Jayanti 2023 Importance: महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ अहम तथ्य, जानें

Gandhi Jayanti 2023 Importance: हर साल 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी यानि कि हमारे राष्ट्रपिता की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में कई सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं, लोग स्वच्छता कार्यक्रम से लेकर अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर हम इस लेख के माध्यम से गांधी जी के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे। 

Sep 26, 2023, 13:12 IST
महात्मा गांधी
महात्मा गांधी

Gandhi Jayanti 2023 Importance:  हर साल 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी यानि कि हमारे राष्ट्रपिता की जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी न सिर्फ आजादी की लड़ाई में जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने सामाज में फैली हुई कई कुरीतियों को भी मिटाने की कोशिश की। 

 

पढ़ेंः Gandhi Jayanti 2023: ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ अभियान क्या है, जानें

साल 1930 में उन्हें टाइम मैगजिन में मैन ऑफ द ईयर के रूप में भी चुना गया था। इस बार गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान में शामिल होने के लिए अपील की है, जो कि अपने आप में बेहद खास अभियान है।

इसके माध्यम से सभी लोग श्रमदान कर महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि दे सकेंगे। हालांकि, इस लेख के माध्यम से हम महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। 

 

महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

 

-महात्मा गांधी फुटबॉल के प्रशंसक थे। वह जिस समय दक्षिण अफ्रीक में थे, तब उन्होंने दो फुटबॉल क्लब की भी स्थापना की थी, जिसमें से एक जोहान्सबर्ग और दूसरा प्रीटोरिया में बनाया गया था।

 

-महात्मा गांधी को हिंदी व अंग्रेजी भाषा आती थी, लेकिन उनकी मातृभाषा गुजराती थी।

 

-माहत्मा गांधी ने खाने-पीने और स्वास्थ्य पर भी बहुत से लेख और किताबें लिखी हैं। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए एक डाइट चार्ट भी बनाया था। 

 

-साल 1882 में महात्मा गांधी की 13 साल की उम्र में ही 14 साल की कस्तूरबा गांधी से शादी हो गई थी। उनके पहले बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह बाल विवाह के खिलाफ हो गए थे।

 

-महात्मा गांधी नोबेल पुरस्कार के लिए पांच बार नामंकित किए गए थे। वह 1937, 1938, 1939, 1947 और 1948 में पुरस्कार के लिए नामंकित हुए थे। 

 

-महात्मा गांधी के नाम में महात्मा जुड़ने की बात करें, तो इतिहास की किताबों के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार विजेता और कविगुरू रबिंद्रनाथ टैगोर ने उन्हें महात्मा की उपाधि दी थी। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में किया है। 

 

-कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महात्मा गांधी ने तानाशाह एडॉल्फ हिटलर को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने डियर फ्रेंड लिखकर एडॉल्फ को संबोधित किया और उनसे युद्ध रोकने के लिए कहा। हालांकि, हिटलर ने इसके बदले में गांधी को कोई जवाब नहीं दिया और अपनी तानाशाही को जारी रखा। 

 

-यदि आप आज भी गांधी से जुड़ी चीजों को देखना चाहते हैं, तो आप चेन्नई के मदुरै शहर में गांधी स्मारक संग्राहलय में जा सकते हैं। यहां आपको गांधी के जीवन से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाएंगी, जो कि आपको अतीत के पन्नों में ले जाने का काम करेंगी। 

 

-साल 1930 में टाइम मैगजिन द्वारा महात्मा गांधी को मैन ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया था।



पढ़ेंः भारत के किस राज्य में है सबसे अधिक सोना, जानें

पढ़ेंः भारत के प्रसिद्ध लोग व उनके उपनाम, यहां देखें लिस्ट

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News