इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. कठपुतली कला का सबसे पुराना लिखित संदर्भ मिलता है:
A. शिल्पपदिकारम
B. नाट्यशास्त्र
C. सामवेद
D. शाकुंतलम
Ans. A
2. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. कठपुतली - राजस्थान
B. बोमालट्टम - आंध्रप्रदेश
C. रावण छाया – ओडिशा
D. पावाकुथु - केरल
Ans. B
3. यमपुरी क्या है?
A. युद्ध कला
B. कठपुतली कला का रूप
C. लोक नृत्य
D. लोक संगीत
Ans. B
4. पैरों की अनुपस्थिति निम्नलिखित में से किसकी अनूठी विशेषता है:
A. गोमबयेट्टा
B. पुतुल नाच
C. बोमालट्टम
D. कठपुतली
Ans. D
5. भारत के निम्नलिखित मार्शल आर्ट्स पर विचार कीजिए:
(i) कलारिपयाट्टू
(ii) सिलाम्बम
(iii) गटका
उपरोक्त में से कौन-से ब्रिटिश शासन में प्रतिबंधित थे?
A. (i) और (ii)
B. केवल (i)
C. केवल (ii)
D. (i), (ii) और (iii)
Ans. A
6. निम्नलिखित में कौन सुमेलित नहीं है?
A. कलारिपयाट्टू - केरल
B. गटका - पंजाब
C. सिलाम्बम - कर्नाटक
D. काथी सामू – आंध्र प्रदेश
Ans. C
7. थांग-टा मार्शल आर्ट से संबंधित निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए:
(i) इसकी उत्पत्ति अरूणाचल प्रदेश राज्य में हुई थी|
(ii) इसे ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था|
(iii) ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति 500 ईस्वी के आसपास हुई थी|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (ii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
Ans. B
8. निम्नलिखित में से कौन-सा मार्शल आर्ट, छऊ लोकनृत्य का आधार है?
A. चेइबी गद-गा
B.थोडा
C. परी-खंडा
D. थांग-टा
Ans. C
9. निम्नलिखित में से किस मार्शल आर्ट में तीर-धनुष का उपयोग किया जाता है?
A. गटका
B. मुष्टि युद्ध
C. कट्टू वरिसाई
D. थोडा
Ans. D
10. संगम साहित्य में निम्नलिखित में से किस मार्शल आर्ट का उल्लेख है?
A. कट्टू वरिसाई
B. काथी सामू
C. बंदेश
D. कलारिपयाट्टू
Ans. A
Comments
All Comments (0)
Join the conversation