इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. भारतीय नृत्य रूपों का संदर्भ किसमें मिलता है?
A. कामसूत्र
B. नाट्यशास्त्र
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. B
2. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. मृच्छकटिकम - शूद्रक
B. मालविकाग्निमित्रम - कालिदास
C. मुद्राराक्षस – विशाखदत्त
D. रत्नावली - अश्वघोष
Ans. D
3. शास्त्रीय संस्कृत नाट्यकला के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
(i) वे सदैव सुखांत होते थे|
(ii) उनका नायक पुरूष होता था|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. C
4. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्कृत नाट्यकला के अवसान का एक प्रमुख कारण है?
A. कविता की ओर झुकाव
B. धार्मिक क्षेत्र तक ही संस्कृत का सीमित होना
C. मुस्लिम शासकों का आगमन
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
5. भारत के नाट्यकला की अब तक प्रचलित सर्वाधिक प्राचीन विधा कौन-सी है?
A. कोडियट्टम
B. यक्षगान
C. नौटंकी
D. तमाशा
Ans. A
6. निम्नलिखित में कौन सुमेलित नहीं है?
A. अंकिया नट - असम
B. भूत - कर्नाटक
C. भवई - राजस्थान
D. जात्रा – पश्चिम बंगाल
Ans. C
7. भारतीय कठपुतली कला के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) कथा कहने वाला सूत्रधार कहलाता है|
(ii) सूत्र कठपुतली, कठपुतली की एक श्रेणी है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. C
8. तमाशा निम्नलिखित में से किस राज्य की लोक नाट्यकला है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. जम्मू-कश्मीर
D. महाराष्ट्र
Ans. D
9. निम्नलिखित में से किस नाट्यकला का उल्लेख संगम साहित्य में किया गया है?
A. बुर्रा कथा
B. थेय्यम
C. बयलता
D. यक्षगान
Ans. B
10. निम्नलिखित में से किस नाट्यकला विधा में पुरूष भूमिकाएं भी महिलाओं द्वारा निभायी जाती हैं?
A. तमाशा
B. नौटंकी
C. थेय्यम
D. स्वांग
Ans. A
Comments
All Comments (0)
Join the conversation