इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. बौद्ध ग्रन्थ मुख्य रूप से किस भाषा में लिखे गए थे?
A. पालि
B. प्राकृत
C. अर्द्ध मागधी
D. संस्कृत
Ans. A
2. निम्नलिखित में से किस भाषा की मूल भाषा “प्राकृत” नहीं थी?
A. पालि
B. अपभ्रंश
C. संस्कृत
D. अर्द्ध मागधी
Ans. C
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) प्राकृत, पालि भाषा से उत्पन्न हुई है|
(ii) पालि भाषा संस्कृत से पुरानी है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. D
4. निम्नलिखित में भारत की सर्वाधिक प्राचीन भाषा कौन-सी है?
A. पालि
B. प्राकृत
C. अर्द्ध मागधी
D. संस्कृत
Ans. D
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) संस्कृत भाषा द्रविड़ समूह से संबंध रखती है|
(ii) यह संविधान में सूचीबद्ध 22 भाषाओं में से एक है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
6. सम्पूर्ण भारत में बोली जाने वाली बहुसंख्यक भाषाएं किससे संबंध रखती है?
A. द्रविड़ समूह
B. भारतीय-आर्य समूह
C. चीनी-तिब्बती समूह
D. भारतीय-आस्ट्रिक समूह
Ans. B
7. निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिए:
(i) गुजराती
(ii) कन्नड़
(iii) तेलुगू
उपरोक्त में से किस भाषा को सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया है?
A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (iii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
Ans. C
8. निम्नलिखित में से कौन-सा कला रूप देवी काली और राक्षस दारिका के बीच पौराणिक युद्ध को चित्रित करता है?
A. कोडियट्टम
B.मुडियेट्टू
C. राम्मन
D. संकीर्तन
Ans. B
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) संकीर्तन मणिपुर का पारस्परिक गायन है|
(ii) इसे यूनेस्को की सूची में सम्मिलित किया गया है|
(iii) यह वैष्णववाद से संबंधित है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i), (ii) और (iii)
D. (i) और (iii)
Ans. C
10. संकीर्तन निम्नलिखित में से किस राज्य का पारस्परिक गायन है:
A. असम
B. पश्चिम बंगाल
C. मणिपुर
D. ओडिशा
Ans. C
Comments
All Comments (0)
Join the conversation