भारत नदियों का देश है और यहाँ की नदियों प्राचीन सभ्यताओं का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए यहाँ आज भी नदियों की पूजा की जाती है। यहाँ की नदियों को चार समूहों में बाटा गया है जैसे : (1) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ; (2) दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ; (3) तटवर्ती नदियाँ; (4) अंतर्देशीय नालों से द्रोणी क्षेत्र की नदियाँ।
1. चम्बल नदी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. यह नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी और "जानापाव पर्वत” महू से निकलती है।
II. यह नदी भारत में उत्तर तथा उत्तर-मध्य भाग में राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम, मन्दसौर, भिंड, मुरैना आदि जिलो से होकर बहती है।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
A. Only I
B. Only II
C. Both I & II
D. Neither I nor II
Ans: C
Explanation: चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह नदी "जानापाव पर्वत " महू से निकलती है। यह नदी भारत में उत्तर तथा उत्तर-मध्य भाग में राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम, मन्दसौर, भिंड, मुरैना आदि जिलो से होकर बहती है। यह नदी दक्षिण मुड़ कर उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना में शामिल होने के पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाती है। इसलिए, C सही विकल्प है।
2. सोन नदी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. यह नदी मध्यप्रदेश के अमरकंटक नामक पहाड़ से निकलकर 350 मील का चक्कर काटती हुई पटना से पश्चिम गंगा में मिलती है।
II. इस नदी का नाम सोन पड़ा क्योंकि इस नदी के बालू (रेत) पीले रंग के हैँ जो सोने कि तरह चमकते हैँ।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
A. Only I
B. Only II
C. Both I & II
D. Neither I nor II
Ans: C
Explanation: सोन नदी भारत के मध्य प्रदेश राज्य से निकल कर उत्तर प्रदेश, झारखंड के पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। यह म.प्र. की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का नाम सोन पड़ा क्योंकि इस नदी के बालू (रेत) पीले रंग के हैँ जो सोने कि तरह चमकते हैँ। इसलिए, C सही विकल्प है।
3. सोन नदी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. इस नदी में डिहरी-आन-सोन पर बाँध बाँधकर 296 मील लंबी नहर निकाली गई है जिसके जल से शाहाबाद, गया और पटना जिलों के लगभग सात लाख एकड़ भूमि की सिंचाई होती है।
II. सोन नदी की घाटी कैमूर पर्वतश्रेणी (उत्तर) और छोटा नागपुर (दक्षिण) से घिरी हुई है।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
A. Only I
B. Only II
C. Both I & II
D. Neither I nor II
Ans: C
Explanation: सोन नदी भारत के मध्य प्रदेश राज्य से निकल कर उत्तर प्रदेश, झारखंड के पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। इस नदी की घाटी कैमूर पर्वतश्रेणी (उत्तर) और छोटा नागपुर (दक्षिण) से घिरी हुई है। इसकी कुछ सहायक नदियों पर बांध बनाए गए है और उत्तर प्रदेश में 'डेहरी ऑन सोन नहर प्रणाली' के आरंभिक स्थल है। इसलिए, C सही विकल्प है।
4. निम्नलिखित में से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय भारत में केवल तीन नदियों में से एक है जो पूर्व से पश्चिम तक चलती है - अन्य नर्मदा नदी और माही नदी हैं?
A. गंगा नदी
B. महानदी
C. ताप्ती नदी
D. यमुना
Ans: C
Explanation: ताप्ती नदी मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती और अरब सागर में गिरती है। नदी का उद्गगम् स्थल मुल्ताई है। यह भारत की उन मुख्य नदियों में है जो पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं, अन्य दो हैं - नर्मदा नदी और माही नदी। इसलिए, C सही विकल्प है।
5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी अपने मुंहाने पर कोई डेल्टा नहीं बनाती है?
A. गंगा नदी
B. महानदी
C. ताप्ती नदी
D. कावेरी नदी
Ans: C
Explanation: ताप्ती नदी पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदी है। यह मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती और अरब सागर में एस्तुअरी बनाते हुए विलीन हो जाती है। इसलिए, C सही विकल्प है।
पृथ्वी के जल विज्ञान (भूगोल) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. किशनगंगा किस राज्य में बहती है?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. जम्मू & कश्मीर
D. असम
Ans: C
Explanation: किशनगंगा नदी कश्मीर क्षेत्र की एक नदी है। इसका नाम पाकिस्तान में बदलकर नीलम नदी कर दिया गया है। इसलिए, C सही विकल्प है।
7. भाखड़ा नांगल बाँध किस नदी पर स्थित है?
A. रावी नदी
B. सतलुज नदी
C. गंडक नदी
D. यमुना नदी
Ans: B
Explanation: भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब में सतलुज नदी पर स्थित भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। इसलिए, B सही विकल्प है।
8. पुणे शहर किस नदी पर स्थित है?
A. मुठा नदी
B. मुसी नदी
C. लुनी नदी
D. कोसी नदी
Ans: A
Explanation: पुणे भीमा नदी की उपनदियाँ मुला व मुठा के संगम पर बसा है। इसलिए, A सही विकल्प है।
9. निम्नलिखित में से किस नदी को "बंगाल का शोक" कहा जाता है?
A. दामोदर नदी
B. हुगली नदी
C. मेघना नदी
D. सोन नदी
Ans: A
Explanation: दामोदर पश्चिम बंगाल तथा झारखंड में बहने वाली एक नदी है। पहले नदी में एकाएक बाढ़ आ जाती थी जिससे इसको 'बंगाल का शोक' कहा जाता था। भारत के प्रमुख कोयला एवं अभ्रक क्षेत्र भी इसी घाटी में स्थित हैं। इस नदी पर बाँध बनाकर जलविद्युत् उत्पन्न की जाती है। कुनर तथा बराकर इसकी सहायक नदियाँ हैं। इसलिए, A सही विकल्प है।
10. निम्नलिखित में से किस नदी को "बिहार का शोक" कहा जाता है?
A. गंडक नदी
B. ताप्ती नदी
C. कोसी नदी
D. सोन नदी
Ans: C
Explanation: कोसी नदी या कोशी नदी नेपाल में हिमालय से निकलती है और बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है। इसमें आने वाली बाढ से बिहार मेंबहुत तबाही होती है जिससे इस नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है। इसलिए, C सही विकल्प है।
भारत के प्रमुख अंतर्राज्जीय जल विवादों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation