भारतीय वनों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Mar 12, 2019, 14:11 IST

वृक्षों और झाड़ियों के आच्छादित एक बहुत बड़े क्षेत्र को लोकप्रिय रूप से वन कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के मुताबिक, हर देश में लगभग 33% क्षेत्र में वन होने चाहिए, लेकिन पूरे विश्व में केवल 26.6% भूभाग पर ही वन स्थित हैं। यहां, हम सामान्य जागरूकता के लिए भारतीय वनों पर आधारित 10 प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं।

GK Questions and Answers on the Forest of India HN
GK Questions and Answers on the Forest of India HN

वृक्षों और झाड़ियों के आच्छादित एक बहुत बड़े क्षेत्र को लोकप्रिय रूप से वन कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के मुताबिक, हर देश में लगभग 33% क्षेत्र में वन होने चाहिए, लेकिन पूरे विश्व में केवल 26.6% भूभाग पर ही वन स्थित हैं। यहां, हम सामान्य जागरूकता के लिए भारतीय वनों पर आधारित 10 प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं।

1.  निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है?

A. मध्य प्रदेश

B. अरुणाचल प्रदेश

C. छत्तीसगढ़

D. महाराष्ट्र

उत्तर: A

2. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान मैंग्रोव क्षेत्र में नहीं आता है?

A. पश्चिम बंगाल

B. उडुपी

C. कंडापुर

D. रत्नागिरी

उत्तर: B

भारतीय परिवहन व्यवस्था पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

3. ज्वारीय जंगल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. इस प्रकार के जंगल उन दलदली क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां नदियों का ताजा पानी समुद्र के खारा से मिलता है।

II. भारत में, इस प्रकार के जंगल मुख्य रूप से उड़ीसा के तट, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र में पाए जाते हैं।

Code:

A. केवल I

B. केवल II

C. I और II दोनों

D. न तो I, न ही II

उत्तर: C

4. उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. वितरण- पश्चिमी घाटों के वर्षात्मक ढलान, अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल का पूर्वी भाग और ओड़िसा, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप।

II. इस जंगल के पेड़ो की लकडिया शख्त होती हैं।

Code:

A. केवल I

B. केवल II

C. I और II दोनों

D. न तो I, न ही II

उत्तर: C

प्रमुख भारतीय विद्युत परियोजनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

5. निम्नलिखित से कौन सा भारतीय राज्य प्रतिशत के मामले में सबसे बड़ा वन क्षेत्र है?

A. असम

B. सिक्किम

C. त्रिपुरा

D. मिज़ोरम

उत्तर: D

6. गीले पर्णपाती वन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. इस प्रकार के वन क्षेत्र, भारत के वन क्षेत्र का लगभग 70% है और इन्हें मानसून वन भी कहा जाता है।

II. यह मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में पाया जाता है

Code:

A. केवल I

B. केवल II

C. I और II दोनों

D. न तो I, न ही II

उत्तर: D

भारतीय भौतिक भूगोल पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

7. हिमालय वन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. यहाँ भूमध्यवर्ती जंगलों को छोड़कर, उष्णकटिबंधीय जंगलों और अल्पाइन जंगलों में पायी जानी वाली लकड़ीया मिलती हैं।

II. साल, टीक, चीर, देवदार, ओक, ओलिव, चेस्टनट, कन्फरर्स, स्प्रूस और लिर्च जैसी पेड़ों की महत्वपूर्ण प्रजातियां पायी जाती हैं।

Code:

A. केवल I

B. केवल II

C. I और II दोनों

D. न तो I, न ही II

उत्तर: C

8. सुमेलित करे:

A. वेम्बनाड         1. केरल

B. भितकनिका      2. उड़ीसा

C. रत्नागिरी        3. महाराष्ट्र

D. कनाडापुर        4. कर्नाटक

Code:

       a        b        c          d

A.    1        2        3         4

B.    4        3        2         1

C.    4        1        3         2

D.    1        4        2         3

उत्तर: A

9. शुष्क वन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. राजस्थान और हरियाणा, गुजरात और पंजाब के आस-पास के इलाकों में पाया जाता है  

II. कैक्टस, थॉर्न्य झाश, किकर, बाबूल, डेली पाम्स, बबूल, खैर आदि जैसे पेड़ों की प्रजातिया पायी जाती हैं

Code:

A. केवल I

B. केवल II

C. I और II दोनों

D. न तो I, न ही II

उत्तर: C

10. भारतीय वन संपदा से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. भारतीय मैंग्रोव तटीय क्षेत्रों में लगभग 4500 वर्ग कि.मी में तथा दुनिया के लगभग 5% क्षेत्र में फैले हुए हैं।

II. सुंदरबन भारत में सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है और यह यूनेस्को के बायोस्फीयर रिजर्व की सूची में जोड़ा गया है।

Code:

A. केवल I

B. केवल II

C. I और II दोनों

D. न तो I, न ही II

उत्तर: C

उपरोक्त भारतीय वनों पर आधारित 10 वतुनिष्ठ सामान्य ज्ञान प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी हैं।

भूगोल के बुनियादी शब्दावली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News