मध्यकालीन इतिहास: भक्ति आंदोलन सेट VIII में सामान्य ज्ञान के 10 वतुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया गया है, जो UPSC-Prelims/SSC/CDS/NDA, राज्य स्तरीय परीक्षाओं एवं रेलवे जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी है|
1. निम्नलिखित में किसका जन्म राजस्थान स्थित कुदकी जिले के पाली में एक राठौर शाही परिवार में हुआ था और इन्हें 16 वीं सदी के एक हिंदू रहस्यवादी कवि तथा कृष्ण भक्त के रूप में याद किया जाता है?
A. रामानंद
B. मीराबाई
C. तुकाराम
D. कबीर
Ans: B
2. निम्नलिखित में से किस भक्ति संत के लिए कृष्ण एक योगी और प्रेमी थे?
A. रामानंद
B. तुकाराम
C. मीराबाई
D. कबीर
Ans: C
3. निम्न में से कौन रामानंदी सम्प्रदाय का संस्थापक था?
A. रामानंद
B. तुकाराम
C. मीराबाई
D. कबीर
Ans: A
4. हिन्दूवादी योग दर्शन के किस पंथ ने रामानंद को प्रभावित किया?
A. कबीरपंथी
B. कृष्णा पंथ
C. नाथपंथी
D. उपरोक्त सभी
Ans: C
5. रामानंदी सम्प्रदाय से संबंधित निम्न में से कौन से सुधारक और दार्शनिक भगवान श्री राम के प्रति समर्पित थे?
A. रामानंद
B. तुकाराम
C. वाल्मीकि
D. तुलसीदास
Ans: D
6. निम्न में से किस भक्ति संत के लेखन ने हिंदू धर्म की भक्ति आंदोलन को प्रभावित किया और उसके छंद सिख धर्म के पवित्र आदि ग्रंथ में पाए जाते हैं?
A. रामानंद
B. कबीर
C. मीराबाई
D. तुकाराम
Ans: B
7. निम्नलिखित में से किस भक्ति संत का संबंध “वरकरी” सम्प्रदाय से था?
A. रामानंद
B. कबीर
C. मीराबाई
D. तुकाराम
Ans: D
8. रूक्मिणी स्वयंवर हस्तमलक के लेखक कौन थे जिसमें 764 इच्छाओं का वर्णन है जो शंकराचार्य के इसी नाम के 14 श्लोक वाले संस्कृत भजन पर आधारित था|
A. रामानंद
B. एकनाथ
C. मीराबाई
D. तुकाराम
Ans: B
9. किस भक्ति संत ने सिख धर्म में पूजा तथा इस्लामी शासन के दौरान उत्तर भारत में उभरे हिंदू योद्धा-तपस्वी परंपराओं जैसे दादूपंथी और निरंजनी सम्प्रदाय को महत्व दिया?
A. रामानंद
B. एकनाथ
C. मीराबाई
D. नामदेव
Ans: D
10. निम्नलिखित भक्ति संतों में से किसने भारत के चारों कोनो पर धार्मिक क्षेत्र की स्थापना की थी?
A. शंकराचार्य
B. रामानंद सरस्वती
C. तुलसीदास
D. वाल्मीकि
Ans: A
मध्यकालीन इतिहास: भक्ति आंदोलन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट VII
Comments
All Comments (0)
Join the conversation