भारतीय रक्षा क्षेत्र पर पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य भारतीय रक्षा क्षेत्र पर से सम्बंधित आवश्यक जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ उनमें भारतीय रक्षा क्षेत्र की व्यापक समझ भी विकसित हो सके।
1. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ...... में स्थित है।
A. श्रीहरिकोटा
B. बंगलुरू
C. महेंद्रगिरि
D. अहमदाबाद
Ans: A
2. डीआरडीओ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. नई दिल्ली
B. ओडिशा
C. कर्नाटक
D. महाराष्ट्र
Ans: A
3. निम्न में से किस देश के पास क्रायोजेनिक इंजन से संबन्धित तकनीक नहीं है?
A. रूस
B. जापान
C. चीन
D. कनाडा
Ans: D
4. भारत में मुख्य नियंत्रण सुविधा (MCF) कहाँ स्थित है?
A. हासन (कर्नाटक)
B. भोपाल (मध्य प्रदेश)
C. चाँदीपुर (ओडिशा)
D. भोपाल और हासन दोनों जगह
Ans: D
5. निम्न में से कौन सी मिसाइल "फायर एंड फॉरगेट" के सिद्धांत पर काम करती है?
A. ब्रह्मोस
B. आकाश
C. नाग
D. शौर्य
Ans: C
GK Questions and Answers on Modern-day Technology
6. ‘ध्रुव' क्या है?
A. टैंक
B. उन्नत एवं हल्का हेलीकाप्टर
C. एक मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली
D. मिसाइल
Ans: B
7. निम्न में से विश्व का कौन सा देश हथियार व गोला बारूद का सबसे बड़ा आयातक है?
A. ईरान
B. अफ़ग़ानिस्तान
C. पाकिस्तान
D. भारत
Ans: D
8. भारत किस देश से अधिकतम रक्षा उपकरणों की खरीद करता है?
A. कनाडा
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. इजरायल
D. चीन
Ans: B
9. मझगाँव डॉकयार्ड लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. विशाखापत्तनम
B. कोलकाता
C. मुंबई
D. कांडला
Ans: C
10. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ..... में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. महाराष्ट्र
C. उत्तराखंड
D. दिल्ली
Ans: B
1000+ GK Question and Answers on General Science
Comments
All Comments (0)
Join the conversation