This is an archived article last updated on Sep 18, 2024. The information may be outdated.

रेलवे का Super App: अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएँ, जानें क्या होगा खास

Last Updated: Sep 18, 2024, 13:08 IST

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सभी रेलवे सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा. इस ऐप के जरिए यात्री टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस चेकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएँ एक जगह पा सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाना है, जिससे उन्हें अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.

रेलवे का Super App: अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएँ, जानें क्या होगा खास
रेलवे का Super App: अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएँ, जानें क्या होगा खास

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा कि भारतीय सरकार रेलवे से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक जगह लाने के लिए एक सुपर ऐप (Super App) विकसित कर रही है. हालांकि रेल मंत्री ने ऐप की विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी नहीं दी. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप की मदद से रेलवे की बहुत सारी सेवाएं एक प्लेटफ़ॉर्म पर मिलने वाली है.  

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऐप के जरिए यात्री टिकट बुक कर सकेंगे, PNR स्टेटस चेक कर सकेंगे, ट्रेन ट्रैक कर सकेंगे, और भी बहुत कुछ कर पाएंगे. वैष्णव ने यह भी बताया कि भारत की वंदे भारत ट्रेनों में अंतरराष्ट्रीय रुचि बढ़ रही है. "हमें वंदे भारत के लिए चिली जैसे देशों से पूछताछ मिली है, लेकिन हम इसका निर्यात इसके चौथे और पांचवें संस्करण से शुरू करेंगे.  

यह भी देखें: Namo Bharat Rapid Rail: शुरू होने से पहले ही बदली पहचान, देश की पहली वंदे मेट्रो बनी 'नमो भारत रैपिड रेल'

सुपर ऐप के क्या है फीचर: 

दिल्ली में आयोजित न्यूज18 इंडिया चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने पिछले एक दशक में NDA सरकार के तहत भारतीय रेलवे में हुए महत्वपूर्ण सुधारों के बारें में बताया उन्होंने कहा, "यात्री के नजरिए से जो भी सेवा की जरूरत हो, वो सब सुपर ऐप में उपलब्ध होगी."

बुनियादी रेल ढांचे में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले साल 5,300 किलोमीटर से अधिक रेलवे ट्रैक बिछाए गए, जिसे उन्होंने स्विट्जरलैंड के पूरे रेल नेटवर्क की लंबाई के बराबर बताया. 

सुपर ऐप का नाम क्या है?

बता दें कि अभी तक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव या भारतीय सरकार ने उस सुपर ऐप का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, जिस पर रेलवे की सभी सेवाओं को एक साथ लाने की योजना है. ऐप के नाम और अन्य विवरणों के बारे में जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी. 

कब लांच होगा सुपर ऐप:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुपर ऐप के बारे में घोषणा तो की है, लेकिन इसके लॉन्च की सटीक तारीख अभी तक नहीं बताई है. उन्होंने यह जरूर बताया है कि सरकार इस ऐप पर काम कर रही है, और इसके जरिए रेलवे से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफार्म पर लाने की योजना है. 

रेलवे सुरक्षा पर क्या बोले रेल मंत्री:

रेलवे सुरक्षा पर बात करते हुए वैष्णव ने कहा, "10 साल पहले प्रति वर्ष 171 रेल दुर्घटनाएँ होती थीं, जो अब घटकर लगभग 40 रह गई हैं.  फिर भी, हम इसे और कम करने के लिए नए प्रशिक्षण और संरचनात्मक बदलावों पर लगातार काम कर रहे हैं." 

'कवच' सुरक्षा का किया जायेगा विस्तार: 

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि 10,000 कोचों में स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम 'कवच' लगाने की भी घोषणा की, ताकि सुरक्षा में और सुधार हो सके और टकराव और पटरी से उतरने की घटनाओं को रोका जा सके. 

साथ ही मंत्री ने 'अमृत भारत ट्रेनें' की चर्चा करते हुए बताया कि इसकी मदद से आम भारतीयों के लिए किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा. इन ट्रेनों में 1,000 किलोमीटर तक की यात्रा लगभग 400-450 रुपये में की जा सकेगी. 

यह भी देखें:

BHASKAR: स्टार्टअप्स के लिए भास्कर पोर्टल लॉन्च, दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना लक्ष्य

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 18, 2024, 13:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News