This is an archived article last updated on May 16, 2023. The information may be outdated.

भारत में कहां है सबसे ऊंचा बांध, एयरपोर्ट और झील, जानें

Last Updated: May 16, 2023, 18:16 IST

विविधताओं से भरे देश यानि भारत में आपको कई ऐसे रोचक तथ्य मिल जाएंगे, जो आपको हैरानी में डाल सकते हैं। इस बीच इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत की सबसे अधिक ऊंचाई वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत में कहां और क्या-क्या हैं ये चीजें, जानें। 

सबसे ऊंचाई वाली चीजें
सबसे ऊंचाई वाली चीजें

भारत विविधताओं का देश है। इसके उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम में आपको अनूठी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनकी अपनी एक खास पहचान है। इस कड़ी में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत में स्थित सबसे अधिक ऊंचाई वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक ऊंचाई पर बांध से लेकर चोटी, झरना, गेट, एयरपोर्ट, पुल और युद्ध का मैदान शामिल है। कहां-कहां हैं ये स्थान और कितनी ऊंचाई पर है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

 

भारत का सबसे ऊंचा बांध

भारत का सबसे ऊंचा बांध उत्तराखंड राज्य में है, जो कि टिहरी बांध के नाम से मशहूर है। यह बांध एशिया में दूसरा सबसे ऊंचा और दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाली श्रेणी में आठवें पायदान पर है। इस बांध की ऊंचाई 260.5 मीटर व लंबाई 575 मीटर है। इस बांध के माध्यम से 2400 मेगावाट तक बिजली का उत्पादन किया जाता है। 

 

भारत की सबसे ऊंची चोटी

भारत की सबसे ऊंची चोटी का खिताब कंचनजंगा के नाम है। इस चोटी की ऊंचाई 8586 मीटर है, जिसके साथ यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। खास बात यह है कि यह चोटी माउंट एवरेस्ट से सिर्फ 262 मीटर ही कम है। 


भारत का सबसे ऊंचा झरना

भारत का सबसे ऊंचा झरना कुंचिकल झरना है, जिसकी ऊंचाई 455 मीटर है। यह झरना कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित है। आपको यह भी बता दें कि यह झरना एशिया में दूसरा सबसे ऊंचा झरना है। वहीं, भारत में इसके बाद दूसरे स्थान पर ओडिसा में स्थित बेरहीपानी फॉल्स है। 

 

भारत का सबसे ऊंचा गेट

भारत का सबसे ऊंचा गेट बुलंद दरवाजा है, जो कि आगरा में स्थित फतेहपुर सीकरी में बना हुआ है। यह अकबर का किला हुआ करता था, हालांकि पानी की कमी की वजह से इस किले को छोड़ दिया गया। आपको यह भी बता दें कि इस गेट का निर्माण 1571AD में कराया गया था। वहीं, यह दरवाजा विश्व में सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है।

 

भारत की सबसे ऊंची झील

भारत की सबसे ऊंची झील सिक्किम में चो-ल्हामु झील है, जो कि 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, सिक्किम की जीवन रेखा कहे जाने वाली तीस्ता नदी का उद्गम स्थल भी यही झील है। 

 

भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट

भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट कुशोक बकुला रिम्पोची एयरपोर्ट है, जो कि 10,682 फीट की ऊंचाई पर लेह में स्थित है। इसके साथ ही यह दुनिया का 22वां सबसे ऊंचा एयरपोर्ट है। 

 

भारत का सबसे ऊंचा पुल

जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बना चेनाब ब्रिज सबसे ऊंचा ब्रिज है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो कि एफिल टॉवर से भी अधिक है। इस ब्रिज पर सिंगल रेलवे लाइन पर ही रेलवे के संचालन की व्यवस्था की गई है, जिससे आने वाले समय में यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। 



भारत का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान

भारत का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान सियाचिन ग्लेसियर है, जो कि समुद्र तल से 18,875 फीट की ऊंचाई पर है। यहां हर समय भारतीय सेना के सैनिकों का पहरा रहता है, जो कड़ाके की ठंड में भी तैनात रहकर भारत की रक्षा करते हैं। 

 

पढ़ेंः जानें किस देश में हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थान




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 16, 2023, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News