This is an archived article last updated on Apr 16, 2024. The information may be outdated.

Highest 2nd Innings Score: IPL इतिहास में दूसरी पारी के 10 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है?

Last Updated: Apr 16, 2024, 12:50 IST

आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टीम स्कोर के मामले में हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. लेकिन इस आर्टिकल में हम आईपीएल इतिहास में दूसरी पारी में किसी टीम द्वारा बनाये गए सबसे बड़े टीम स्कोर के बारें में बताने जा रहे है. 

आईपीएल में दूसरी पारी के 10 सबसे बड़े स्कोर
आईपीएल में दूसरी पारी के 10 सबसे बड़े स्कोर

Highest second innings score in ipl history: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर बना दिया है. साथ ही यह आईपीएल इतिहास का पांचवां 250+ स्कोर था. आपको बताते चलें कि टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 314/3 है जो नेपाल की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ बनाया था. 

पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टीम स्कोर के मामले में हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 287/3 के स्कोर के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.         

आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टीम टोटल का रिकॉर्ड आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते है. लेकिन इस आर्टिकल में हम आईपीएल इतिहास में दूसरी पारी में किसी टीम द्वारा बनाये गए सबसे बड़े टीम स्कोर के बारें में बताने जा रहे है. 

यह भी देखें: Highest Team Score In IPL: आईपीएल इतिहास के 11 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन-से है?

दूसरी पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर:

सनराइजर्स हैदराबाद के 287/3 के जवाब में आरसीबी ने 262/7 के साथ आईपीएल इतिहास में किसी टीम द्वारा दूसरी पारी में सबसे बड़ा टोटल बना दिया है. 

आईपीएल में दूसरी पारी के 10 सबसे बड़े स्कोर:

यहां हम आईपीएल इतिहास के दूसरी पारी के 10 सबसे बड़े टीम स्कोर के बारें में बताने जा रहे है. जिसकी लिस्ट नीचे दी गयी है.  

टीम 

स्कोर

बनाम 

स्थान

तारीख

RCB 

262/7

SRH

बेंगलुरु

15 अप्रैल 2024

LSG 

257/5

PBKS

मोहाली

28 अप्रैल 2023

RCB 

248/3

गुजरात लायंस

बेंगलुरु

14 मई 2016

CSK  

246/5

RR

चेन्नई

3 अप्रैल 2010

MI

246/5

SRH

हैदराबाद

27 मार्च 2024

MI

219/6

CSK

दिल्ली 

1 मई 2021 

RCB

218/8

CSK

बेंगलुरु

17 अप्रैल 2023

RR

217/7

डेक्कन चार्जर्स

हैदराबाद

24 अप्रैल 2008

SRH

217/6 

RR

जयपुर

7 मई 2023

RR

217/7

PBKS

वानखेड़े

12 अप्रैल 2021

टी20 में अब तक के सबसे बड़े टीम स्कोर:   

 टी20 इतिहास के अब तक के सबसे बड़े टीम स्कोर की लिस्ट नीचे दी गयी है जिसे आप देख सकते है-

टीम

स्कोर 

बनाम 

वर्ष

नेपाल

314/3

मंगोलिया

2023

एसआरएच

287/3

आरसीबी

2024

अफ़ग़ानिस्तान

278/3

आयरलैंड

2019

चेक रिपब्लिक 

278/4

तुर्किये 

2019

एसआरएच

277/3

एमआई

2024

पंजाब

275/6

आंध्र

2023

आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक:

सनराइजर्स के ट्रेविस हेड में बेंगलूरू के खिलाफ मैच में ईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है. हेड ने महज 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. बता दें की आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने महज 30 गेंदों में शतक बनाया था.    

आईपीएल इतिहास के पांच सबसे तेज शतक: 

खेली गयी गेंदों के लिहाज से आईपीएल इतिहास के पांच सबसे तेज शतकों की लिस्ट नीचे दी गयी है-

खिलाड़ी

गेंद

बनाम 

वेन्यू 

साल 

क्रिस गेल

30

पीडब्ल्यूआई

बेंगलुरु

2013

यूसुफ़ पठान

37

एमआई

मुंबई बी.एस

2010

डेविड मिलर

38

आरसीबी

मोहाली

2013

ट्रैविस हेड

39

आरसीबी

बेंगलुरु

2024

एडम गिलक्रिस्ट

42

एमआई

मुंबई डीवाईपी

2008

यह भी देखें:

IPL 2024: आईपीएल में किसने फेंकी थी पहली गेंद, किसने लिया था पहला विकेट और किसने जड़ा था पहला छक्का

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 16, 2024, 12:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News