This is an archived article last updated on Apr 28, 2024. The information may be outdated.

Highest Run Chases in IPL: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सफल रन चेज़ कौन-से है? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Apr 28, 2024, 18:54 IST

आईपीएल की हर टीम 200+ स्कोर बनाने का दम रखती है. इसी कड़ी में पंजाब किंग्स की टीम ने एक नए रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब के शेरों ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ किया है. आप यहां आईपीएल में अब तक के सबसे  सफल रन चेज़ की लिस्ट देख सकते है.     

आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सफल रन चेज़
आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सफल रन चेज़

Highest Run Chases in IPL: आईपीएल का यह सीजन अभी तक शानदार रहा है जिसमें कई नए रिकॉर्ड बने है. सबसे बड़े टीम स्कोर की बात करें तो यह रिकॉर्ड इस सीजन दो बार टूटा है. आईपीएल की हर टीम 200+ स्कोर बनाने का दम रखती है. इसी कड़ी में पंजाब किंग्स की टीम ने एक नए रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. 

आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रन चेज:

पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रन चेज कर लिया है. कोलकाता को उसी के घर में पंजाब के किंग्स ने मात दी. पंजाब की ओर से जॉनी बेस्टो ने शानदार शतक जड़ा. पंजाब किंग्स ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया.

ये रहा था स्कोर कार्ड:  

केकेआर 261/6 (20)

पीबीकेएस 262/2 (18.4)

राजस्थान ने अपनी रॉयल्स बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल के इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ किया था. ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने इस रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था. 

राजस्थान 2020 में शारजाह में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 224 रनों का पीछा करके बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की है. जोस बटलर ने इस सफल रन चेज में शानदार शतक जड़ा था. बटलर ने आखिरी छह ओवरों में 240.74 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. बटलर ने आईपीएल में अपना 7वां शतक भी जड़ दिया था अब वह शतक के मामले में विराट कोहली (8) से ही पीछे है.    

यह भी देखें: 

IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें, राजस्थान टॉप पर

Purple Cap in IPL 2024: इन पांच गेंदबाजों में है पर्पल कैप की रेस, कौन निकलेगा सबसे आगे?    

आईपीएल के सबसे बड़े सफल रन चेज़:

रैंक 

टीम

स्कोर 

टारगेट 

बनाम 

साल 

1

पंजाब किंग्स

262/2

261

कोलकाता नाइट राइडर्स

2024

2

राजस्थान रॉयल्स

224/6

223

कोलकाता नाइट राइडर्स

2024 

3

राजस्थान रॉयल्स

226/6

224

पंजाब किंग्स

2020

4

मुंबई इंडियंस

219/6

219

चेन्नई सुपर किंग्स

2021

5

राजस्थान रॉयल्स

217/7

215

डेक्कन चार्जर्स

2008

6

सनराइजर्स हैदराबाद

217/6

215

राजस्थान रॉयल्स

2023

7

मुंबई इंडियंस

216/4

215

पंजाब किंग्स

2023

8

मुंबई इंडियंस

214/4

213

राजस्थान रॉयल्स

2023

9

लखनऊ सुपर जाइंट्स

213/9

213

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

2023

10

लखनऊ सुपर जाइंट्स

211/4

211

चेन्नई सुपर किंग्स

2022

11

दिल्ली कैपिटल्स 

214/3

209

गुजरात लायंस

2017

12

किंग्स इलेवन पंजाब

211/4

206

सनराइजर्स हैदराबाद

2014

13

चेन्नई सुपर किंग्स

208/5

206

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

2012

14

पंजाब किंग्स

208/5

206

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

2022

15

चेन्नई सुपर किंग्स

207/5

206

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू 

2018

16

किंग्स इलेवन पंजाब

206/4

206

चेन्नई सुपर किंग्स

2014

17

कोलकाता नाइट राइडर्स

206/5

206

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू

2019

18

कोलकाता नाइट राइडर्स

207/7

205

गुजरात टाइटंस

2023

19

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू 

204/2

204

किंग्स इलेवन पंजाब

2010

20

चेन्नई सुपर किंग्स

205/5

203

कोलकाता नाइट राइडर्स

2018

21

किंग्स इलेवन पंजाब

204/2

201

कोलकाता नाइट राइडर्स

2010

22

मुंबई इंडियंस

201/2

201

सनराइजर्स हैदराबाद

2021

23

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू 

206/1

200

गुजरात टाइटंस

2024

सुनील नरेन ने बनाया यह रिकॉर्ड:

सुनील नरेन आईपीएल में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है. 2008 में आरसीबी के खिलाफ ब्रेंडन मैकुलम ने 158 रनों के साथ केकेआर और आईपीएल का पहला शतक जड़ा था. वहीं 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वेंकटेश अय्यर ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी.      

यह भी पढ़ें:

Most Runs In IPL 2024: दिलचस्प हो गयी है ऑरेंज कैप की रेस, ये युवा बल्लेबाज रेस में है शामिल

Highest 2nd Innings Score: IPL इतिहास में दूसरी पारी के 10 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 28, 2024, 18:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News