Cricket World Cup: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है. इसका आयोजन इस बार भारत की मेजबानी में किया जा रहा है. इसमें दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. विश्व कप का रोमांच इस समय चरम पर है. जिसमें कई नए रिकॉर्ड बन रहे है.
भारत ने भी अपने विश्व कप 2023 की शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. विश्व कप के इतिहास में कई बार 400+ स्कोर भी बने है. वही कई बड़े टारगेट को चेस भी किया गया है. ऐसे में हम विश्व कप के इतिहास के सर्वोच्च रन चेज के बारें में बताने जा रहे है.
इसे भी पढ़ें: ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
पाकिस्तान की टीम ने इस विश्व कप में सर्वोच्च रन चेज का नया रिकॉर्ड बना दिया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए विश्व कप के 8वें मैच में पाकिस्तान ने यह कारनामा किया. इस आर्टिकल में हम 1975 से 2023 तक ICC वनडे विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक सफल रन चेज़ के बारें में जानेंगे.
Mohammad Rizwan explained Pakistan's mindset heading into that record-breaking chase against Sri Lanka 🙌
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 11, 2023
More ➡️ https://t.co/adeTHFAIUD#CWC23 | #PAKvSL pic.twitter.com/1r9Vz9AV24
पाकिस्तान ने चेस किया सर्वोच्च स्कोर:
भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप 2023 के 8वें मैच में, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने विश्व कप में सर्वोच्च रन चेस का रिकॉर्ड भी बना दिया. श्रीलंका ने 50 ओवरों में 344/9 का विशाल स्कोर बनाया. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने यह विशाल लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफ़ीक और मुहम्मद रिज़वान ने शानदार शतक जड़े.
पढ़ें: ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें
आयरलैंड के नाम दूसरा सबसे सफल रन चेज:
आयरलैंड की टीम ने 2011 विश्व कप में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को चौंका दिया था. आयरलैंड ने 328 रनों के विशाल लक्ष्य को केवल 49.1 ओवर में हासिल कर लिया था जो विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे सफल रन चेज है. इस मैच में आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन ने शानदार शतक जड़ा था.
इस लिस्ट में बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था.
क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक सफल रन चेज़ | |||||
रैंक | टीम | स्कोर (चेज) | बनाम | टारगेट | तारीख |
1 | पाकिस्तान | 345/4 | श्रीलंका | 345 | 10 अक्टूबर 2023 |
2 | आयरलैंड | 329/7 | इंग्लैंड | 328 | 2 मार्च 2011 |
3 | बांग्लादेश | 322/3 | वेस्ट इंडीज | 322 | 17 जून 2019 |
4 | बांग्लादेश | 322/4 | स्कॉटलैंड | 319 | 5 मार्च 2015 |
5 | श्रीलंका | 313/7 | ज़िम्बाब्वे | 313 | 23 फरवरी 1992 |
6 | श्रीलंका | 312/1 | इंग्लैंड | 310 | 1 मार्च 2015 |
7 | आयरलैंड | 307/4 | नीदरलैंड | 307 | 18 मार्च 2011 |
8 | आयरलैंड | 307/6 | वेस्ट इंडीज | 305 | 16 फरवरी 2015 |
9 | इंग्लैंड | 301/9 | वेस्ट इंडीज | 301 | 21 अप्रैल 2007 |
10 | दक्षिण अफ्रीका | 300/7 | भारत | 297 | 12 मार्च 2011 |
11 | न्यूज़ीलैंड | 299/6 | दक्षिण अफ्रीका | 293 | 24 मार्च 2015 |
12 | इंग्लैंड | 296/4 | नीदरलैंड | 289 | 22 फरवरी 2011 |
13 | ऑस्ट्रेलिया | 293/7 | अफगानिस्तान | 291 | 07 नवम्बर 2023 |
14 | न्यूज़ीलैंड | 290/7 | बांग्लादेश | 288 | 13 मार्च 2015 |
15 | ऑस्ट्रेलिया | 289/4 | न्यूज़ीलैंड | 287 | 11 मार्च 1996 |
16 | भारत | 288/4 | ज़िम्बाब्वे | 286 | 14 मार्च 2015 |
17 | ज़िम्बाब्वे | 286/6 | संयुक्त अरब अमीरात | 279 | 19 फरवरी 2015 |
18 | आयरलैंड | 279/8 | संयुक्त अरब अमीरात | 275 | 25 फरवरी 2015 |
19 | भारत | 277/4 | श्रीलंका | 274 | 2 अप्रैल 2011 |
20 | वेस्ट इंडीज | 276/3 | ऑस्ट्रेलिया | 274 | 18 जून 1983 |
21 | भारत | 276/4 | पाकिस्तान | 272 | 1 मार्च 2003 |
22 | श्रीलंका | 272/4 | भारत | 272 | 2 मार्च 1996 |
23 | ऑस्ट्रेलिया | 272/5 | दक्षिण अफ्रीका | 267 | 13 जून 1999 |
24 | वेस्ट इंडीज | 267/9 | पाकिस्तान | 265 | 11 जून 1975 |
25 | भारत | 265/3 | श्रीलंका | 263 | 6 जुलाई 2019 |
26 | पाकिस्तान | 264/6 | न्यूज़ीलैंड | 261 | 21 मार्च 1992 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation