भारत के 10 सबसे ऊंचे झरने, देखें सूची
झरना एक नदी के पानी का तीव्र ढलान होता है। यह खड़ी पहाड़ियों वाली नदी के ऊपरी मार्ग में बना होता है। उनकी भूदृश्य स्थिति के कारण बहुत से झरने कम योगदान वाले क्षेत्र द्वारा पोषित चट्टान के ऊपर होते हैं, इसलिए वे अल्पकालिक होते हैं और केवल बारिश के मौसम में ही सक्रिय होते हैं। यहां हम सामान्य जागरूकता के लिए भारत के शीर्ष 10 सबसे ऊंचे झरने दे रहे हैं।
भारत विविधताओं का देश कहा जाता है। इसके साथ ही भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, जिन्हें अपनी आंखों के साथ कैमरे में कैद करने के लिए हर साल देशी-विदेशी सैलानी विभिन्न शहरों का रूख करते हैं। इस कड़ी में भारत के झरने भी विशेष स्थान रखते हैं, जो कि प्रकृति की गोद में सुंदर दृश्य के भागीदार होते हैं।
झरना एक नदी के पानी का तीव्र ढलान होता है। यह खड़ी पहाड़ियों वाली नदी के ऊपरी मार्ग में बना होता है। उनकी भूदृश्य स्थिति के कारण बहुत से झरने कम योगदान वाले क्षेत्र द्वारा पोषित चट्टान के ऊपर होते हैं, इसलिए वे अल्पकालिक होते हैं और केवल बारिश के मौसम में ही सक्रिय होते हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। वहीं, अन्य लोगों के लिए भी यह लेख भारत के संबंध में सामान्य जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा।
पढ़ेंः क्या आपका शहर भी Magnet City की सूची में है शामिल, देखें लिस्ट
भारत में शीर्ष 10 सबसे ऊंचे झरने
-कुंचिकल झरना
ऊंचाई (मीटर): 455
ऊंचाई (फीट): 1493
स्थान: शिमोगा जिला, कर्नाटक
-बरेहिपानी जलप्रपात
ऊंचाई (मीटर): 399
ऊंचाई (फीट): 1309
स्थान: मयूरभंज जिला, ओडिसा
-लैंगशियांग झरना
ऊंचाई (मीटर): 337
ऊंचाई (फीट): 1106
स्थान: पश्चिम खासी हिल्स जिला, मेघालय
-नोहकलिकाई झरना
ऊंचाई (मीटर): 335
ऊंचाई (फीट): 1099
स्थान: पूर्वी खासी हिल्स जिला, मेघालय
-नोहसिंगिथियांग झरना
ऊंचाई (मीटर): 315
ऊंचाई (फीट): 1033
स्थान: पूर्वी खासी हिल्स जिला, मेघालय
-दूधसागर झरना
ऊंचाई (मीटर): 310
ऊंचाई (फीट): 1020
स्थान: गोवा

-किनरेम झरना
ऊंचाई (मीटर): 305
ऊंचाई (फीट): 1001
स्थान: पूर्वी खासी हिल जिला, मेघालय
-मीनमुट्टी झरना
ऊंचाई (मीटर): 300
ऊंचाई (फीट): 980
स्थान: वायनाड जिला, केरल
-थलैयार झरना
ऊंचाई (मीटर): 297
ऊंचाई (फीट): 974
स्थान: डिंडीगुल जिला, तमिलनाडु
-बरकाना जलप्रपात
ऊंचाई (मीटर): 259
ऊंचाई (फीट): 850
स्थान: शिमोगा जिला, कर्नाटक
'भारत में शीर्ष 10 सबसे ऊंचे झरनों' की उपरोक्त सूची पाठकों को सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद करेगी।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Scotland of India, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.