Holi Essay in Hindi: होली पर निबंध यहां देखें

होली का त्योहार नजदीक आ गया है। ऐसे में स्कूलों से लेकर कुछ संस्थाओं में होली पर निबंध लेखन दिया जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपके बीच होली पर निबंध बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि किस तरह से निबंध लिखा जाए।
होली पर निबंध
होली पर निबंध

रंगों का त्योहार यानि होली नजदीक आ गया है। उत्साह, उल्लास और उमंग के इस त्योहार के रंग में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सराबोर हो जाता है। यही वजह है कि इस त्योहार का रंग हर उम्र के लोगों पर चढ़कर बोलता है। वहीं, त्योहार के नजदीक आते ही कुछ स्कूलों से लेकर संस्थानों में भी होली पर निबंध लेखन दिया जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपके के साथ होली पर निबंध के साथ निबंध लिखने के कुछ टिप्स भी साझा कर रहे हैं, जिससे आप एक अच्छा लेख लिखकर अपने सहपाठियों या सहकर्मचारियों के बीच अच्छा इंप्रैशन जमा सके।

 

क्या होता है निबंध

निबंध एक गद्य रचना होती है, जो किसी विषय पर क्रमबद्ध तरीके से लिखी जाती है।

 

क्या होते हैं निबंध के विषय

निबंध किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। ये विषय सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और अन्य हो सकते हैं।

 

कैसे लिखें अच्छा निबंध

 

1.निबंध लेखन से पहले विचार करें कि किस विषय पर निबंध लिखना है। इसके बाद उस विषय पर विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।

 

2.निबंध लिखते हुए ध्यान रखें कि भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए, जिससे आपका लिखा हुआ किसी भी व्यक्ति के समझ में आ जाए।

 

3.लेखन के दौरान अपने विचारों को क्रमबद्ध रूप से स्पष्ट करें, किसी भी लाइन को किसी भी लाइन के साथ जोड़ने से बचें।

 

4.भाषा संबंधी गलती से बचना चाहिए। हिंदी के निबंध में मात्राओं का विशेष ध्यान रखें।

 

5.लेखन के दौरान दोहराव से बचना चाहिए। प्रत्येक नए पैराग्राफ में कुछ नया बताएं।

 

6.निबंध लिखने के बाद उसे एक बार जरूर पढ़ लें, जिससे सुधार की जरूरत होने पर उसमें सुधार किया जा सके।

 

7.निबंध कॉपी के एक या दो पेज से अधिक नहीं होना चाहिए।



होली पर निबंध

 

विविधता पूर्ण संस्कृति वाले भारत देश में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। इनमें से एक त्यौहार है होली, जो आपस में प्रेम और सद्भावना को मजबूत बनाए रखता है। उत्साह, उल्लास और उमंग का यह पर्व सर्दी की विदाई के साथ फागुन की शुरुआत में आता है। होली का यह पर्व फागुन महीने की पूर्णमासी के दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगोत्सव यानी रंगों से होली खेलकर उत्सव मनाया जाता है। होली के अवसर पर फाग गाने की भी परंपरा है, जिसमें ढोलक और मंजीरे के साथ गीत गाए जाते हैं। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को गुलाल- अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, पुराने गिले-शिकवे भी बुलाए जाते हैं।

 

Read - Holi 2023 Kab Hai

 

एक रात और एक पूरे दिन का पर्व

होली का यह पर्व एक रात और एक पूरे दिन तक मनाया जाता है इसकी शुरुआत छोटी होली से शुरू हो जाती है। इस दिन किसी बड़े पार्क या खुली जगह पर लकड़ियों को इकट्ठा कर जलाया जाता है, जिसे होलिका दहन कहते हैं। वहीं, इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर भी याद किया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु द्वारा हिरनाकश्यप पर की गई जीत के लिए भी याद किया जाता है। 

 

Also Read - Essay on Holi in English

 

अलग-अलग नाम से होती है होली

भारत में अलग-अलग राज्यों में इस पर्व की अलग ही छटां देखने को मिलती हैं। इस पर्व को विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, जैसे धुलंडी व रंग होली आदि। इस पर्व को लेकर खास तौर पर बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिलता है। बच्चे इस दिन रंग और पानी के साथ होली खेलते हैं।

 

अलग-अलग तरह की होती है होली

भारत के विभिन्न राज्यों में अनूठे अंदाज में होली खेलने की परंपरा है। उत्तर प्रदेश में लठ मार होली खेली जाती है, जिसमें महिलाओं को पुरुषों को डंडे से मारने का अधिकार दिया जाता है। वहीं, पुरुष को बचने के लिए एक ढाल दी जाती है। उत्तर भारत के राज्य हरियाणा में हंटर वाली होली खेलने का चलन है। इस होली में महिलाएं पुरुषों को कोड़े मारती है, जो कि कपड़े को गीले कर बनाए गए होते हैं। भारत में इस तरह से होली खेलने की परंपरा कई वर्षों से है।

 

पढ़ेंः Difference: SUV और MUV Car में क्या होता है अंतर, जानें

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories