मोबाइल या TV पर फ्री में कैसे देखें IPL 2025 का Final मैच, बस करना होगा यह काम
करीब दो महीने और 74 रोमांचक मुकाबलों के बाद IPL 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज का ऐतिहासिक फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। टॉस पंजाब किंग्स ने जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।
74 मुकाबलों और करीब दो महीने की जबरदस्त क्रिकेट जंग के बाद IPL 2025 का फाइनल आज खेला जा रहा है। यह ऐतिहासिक मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हो रहा है. यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है. टॉस PBKS ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
RCB vs PBKS: बारिश के कारण रिज़र्व डे में भी नहीं हुआ IPL 2025 Final तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें यहां
IPL Final 2025: हाई लाइट्स
- फाइनल मुकाबला: मंगलवार, 3 जून 2025
- मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (जीता- PBKS, पहले गेंदबाजी)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
पहली बार खिताब जीतने उतरेगी दोनों टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अब तक तीन बार IPL फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहली बार 2009 में डेक्कन चार्जर्स, दूसरी बार 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स, और तीसरी बार 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों खिताब से चूक गई थी।
वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS) की यह दूसरी फाइनल एंट्री है। इससे पहले उन्होंने 2014 में फाइनल खेला था, जहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
आज का मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास है – दोनों ही टीमों के पास पहली बार IPL चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।
कप्तानी की नई पहल:
- RCB की कप्तानी इस बार कर रहे हैं रजत पाटीदार, जो पहली बार टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
- PBKS की कमान संभाल रहे हैं श्रेयस अय्यर, जिन्होंने पिछले साल KKR को चैंपियन बनाया था लेकिन इस बार पंजाब के साथ नई कहानी लिखने की कोशिश में हैं।
RCB vs PBKS: आमने-सामने का रिकॉर्ड:
- कुल मैच: 36
- RCB जीती: 18
- PBKS जीती: 18
यानी दोनों टीमें बराबरी पर हैं, आज का मैच तय करेगा किसका पलड़ा भारी रहेगा!
फ्री में लाइव कहां देखें आईपीएल फाइनल?
जिन Jio यूज़र्स ने ₹299 या उससे अधिक का रिचार्ज कराया है, वे JioHotstar ऐप पर IPL 2025 फाइनल का आनंद बिल्कुल मुफ्त उठा सकते हैं। यूज़र्स इस मुकाबले को स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या मोबाइल फोन पर कहीं से भी लाइव देख सकते हैं।
- टीवी पर: Star Sports नेटवर्क
- ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioCinema और Hotstar ऐप / वेबसाइट पर फ्री में लाइव देख सकते हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.