This is an archived article last updated on Jun 3, 2025. The information may be outdated.

IPL 2025 Final: RCB या पंजाब, किसके नाम होगी IPL 2025 की ट्रॉफी? देखें हर एक डिटेल्स

Last Updated: Jun 3, 2025, 19:22 IST

3 जून 2025 का दिन भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन IPL को उसका नया चैंपियन मिलेगा। IPL 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी दो ऐसी टीमें जो पिछले 18 सालों में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन रचता है इतिहास और बनता है नया बादशाह।

IPL 2025 फाइनल मैच हाई लाइट्स
IPL 2025 फाइनल मैच हाई लाइट्स

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Match: आईपीएल 2025 का महा मुकाबला 3 जून 2025 को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. फाइनल में बहुप्रतीक्षित पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी, जो दोनों ही अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश में होंगी. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इसमें रोमांच, भावनाएं और क्रिकेट का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा. 

मोबाइल या TV पर फ्री में कैसे देखें IPL 2025 का Final मैच, बस करना होगा यह काम

IPL 2025 में बैक टू बैक Super Over में भी रन बराबर, फिर कैसे होगा विजेता का फैसला

IPL 2025 फाइनल मैच हाई लाइट्स

डेट 

मंगलवार, 3 जून 2025

टाइम 

शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्टेडियम 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

बनाम 

पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

कब और कहां देख सकत है फाइनल:

भारत में आईपीएल 2025 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. यह विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ आदि. मोबाइल या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, आप JioHotstar ऐप या वेबसाइट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग:

  • टीवी पर प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध

पंजाब या RCB किसका पलड़ा भारी:

पंजाब किंग्स (PBKS): कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. अय्यर ने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि नेहाल वढेरा ने 48 रन की अहम पारी खेली.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने सभी सातों बाहर के मैच जीते हैं और क्वालिफायर में पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंची है.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 3, 2025, 19:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News