This is an archived article last updated on May 13, 2025. The information may be outdated.

IPL 2025 New Schedule: 17 मई से फिर शुरू होगा रोमांच, इन छह शहरों में मैच, इस दिन होगा IPL Final

Last Updated: May 13, 2025, 00:00 IST

IPL 2025 New Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। अब, BCCI ने घोषणा की है कि IPL 2025 का आयोजन 17 मई से फिर से शुरू होगा और फाइनल मैच 3 जून 2025 को खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है

IPL 2025 New Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को IPL 2025 के दोबारा शुरू होने की घोषणा कर दी है। लीग अब शनिवार, 17 मई से फिर से शुरू होगी, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

फाइनल मैच अब 3 जून को आयोजित होगा, हालांकि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले के वेन्यू की घोषणा अभी नहीं हुई है। नए शेड्यूल में दो डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल किए गए हैं, जो रविवार को खेले जाएंगे।

IPL 2025 Points Table: अब किस टीम ने Top पर किया कब्जा, किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? देखें Team Standings

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट में लगाये है कितने दोहरे शतक और लिए है कितने विकेट, यहां देखें लिस्ट

IPL 2025 New Schedule: ये रहा पूरा Schedule 

बाकी के 17 मैच छह वेन्यू पर खेले जाएंगे, जो 17 मई से शुरू होकर 3 जून को फाइनल में समाप्त होंगे. जिनमें 12 लीग मैच और 5 प्लेऑफ़ मैच शामिल हैं।

सभी मैच छह शहरों में:

  •  बेंगलुरु
  •  जयपुर
  • दिल्ली
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • अहमदाबाद

IPL 2025 Final Match प्लेऑफ़ कार्यक्रम:

  • क्वालिफायर 1: 29 मई
  • एलिमिनेटर: 30 मई
  • क्वालिफायर 2: 1 जून
  • फाइनल: 3 जून

डबल हेडर: दो रविवार को डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे।

IPL इतिहास के सबसे कम टोटल जो हुए डिफेंड, इस टीम ने 2 बार किया कमाल

IPL 2025 की ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज पास? देखें टॉप 10 कंटेंडर्स

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 13, 2025, 00:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News